Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टल गई Ramayana: The Legend of Prince Rama की भारत में रिलीज डेट, मेकर्स ने बताया क्या है दिक्कत

    Updated: Fri, 11 Oct 2024 05:52 PM (IST)

    इंडो-जपानी पौराणिक फिल्म रामायण द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम (Ramayana The Legend of Prince Rama) 31 साल के वनवास के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। फिल्म 18 अक्टूबर को 4K फॉर्मेट में रिलीज होनी थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया है। मेकर्स ने खुद इस बात की जानकारी एक पोस्ट के जरिए दी।

    Hero Image
    सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी रामायण (Photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रामायण: पौराणिक कथा रामायण से प्रेरित कई फिल्में और शोज बने हैं,जिन्हें दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इन्हीं में से एक है द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम (Ramayana The Legend of Prince Rama),1993। ये एक जापानी-भारतीय एनीमेटेड फिल्म जोकि भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि अब इसकी रिलीज डेट को टाल दिया गया है। मूवी डिस्ट्रीब्यूटर्स ने इस बात की जानकारी दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कब रिलीज होने वाली थी फिल्म?

    इस फिल्म का निर्माण जापानी फिल्ममेकर यूगो साको (Yugo Sako) ने किया था। उन्होंने भारतीय फिल्ममेकर राम मोहन (Ram Mohan) के साथ मिलकर फिल्म का निर्देशन किया था। इस एनिमेटेड फिल्म को 18 अक्टूबर को 4K फॉर्मेट में अंग्रेजी वर्जन के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में नए डब के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।

    यह भी पढ़ें: Ramayana The Legend of Prince Rama: 31 साल बाद रिलीज हो रही 'रामायण', इन भाषाओं में दिखाई जाएगी भगवान राम की गाथा

    गीक पिक्चर्स इंडिया,एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर भारत में इसका डिस्ट्रीब्यूटर बना है। उनकी कहना है कि फिल्म को रि-शेड्यूल इसलिए किया गया है ताकि ये ज्यादा से ज्यादा सिनेमाघरों में पहुंच योग्य बन सके।

    View this post on Instagram

    A post shared by Geek Pictures India (@geekpictures_india)

    कंपनी ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

    कंपनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक लेटर हेड पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- "देशभर में प्रशंसकों के अविश्वसनीय उत्साह के जवाब में, हमने फिल्म की रिलीज की तारीख को पहले से निर्धारित 18 अक्टूबर से चेंज करने का फैसला किया है। आने वाले समय में नई तारीख का एलान किया जाएगा। यह निर्णय यह सुनिश्चित करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि यह आइकॉनिक मास्टरपीस देश के हर कोने तक पहुंचे।"

    रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम को 1993 में 24वें भारतीय अंतरर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में भारत में स्क्रीन किया गया था, लेकिन इसे सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया था। 2000 के दशक की शुरुआत में टीवी चैनलों पर दोबारा प्रसारित होने पर यह भारतीय दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गया था।

    फिल्म क्यों नहीं हो पाई थी रिलीज

    दरअसल इस फिल्म का निर्माण जापान ने किया था। विश्व हिंदू परिषद ने एक विरोध पत्र जारी कर इस पर नाराजगी जाहिर की थी। तब प्रोड्यूसर ने इस गलतफहमी को दूर कर इसे एनिमिटेड वर्जन में बनाने का सोचा था और सरकार के सामने अपना प्रस्ताव रखा था।

    यह भी पढ़ें: Ramayana में 'रावण' और 'हनुमान' बनने के लिए तैयार Yash और Sunny Deol! इस साल रिलीज हो सकती है फिल्म