Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ ने गली बॉय में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को लेकर कही ये बड़ी बात

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Wed, 20 Feb 2019 08:11 AM (IST)

    गली बॉय का निर्देशन ज़ोया अख्तर ने किया है जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की अहम भूमिका है। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हुई है। ...और पढ़ें

    हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ ने गली बॉय में रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस को लेकर कही ये बड़ी बात

    मुंबई। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय अभी हाल ही में रिलीज हुई है। रिलीज के तुरंत बाद फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस इसकी सोशल मीडिया पर तारीफ भी कर रहे हैं। अब ऐसे में हॉलीवुड कलाकार ने भी फिल्म गली बॉय देखने को बाद तारीफ की है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोशल मीडिया पर हॉलीवुड के अभिनेता विल स्मिथ ने रणवीर सिंह की फिल्म गली ब्वॉय की सराहना की है। उन्होंने दो संदेश इंस्टाग्राम पर लिखते हुए कहा है, यो रणवीर, बधाई हो। गली बॉय में तुमने जो किया उसे पसंद कर रहा हूं। मेरे लिए मेरे पूराने स्कूल के हिप हॉप को पूरी दुनिया देख रही है। (Yo, Ranveer. Congrats man. Loving what you doing with Gully Boy. For me, old-school hip-hop is seeing hip-hop all over the world like that. I'm loving it, man. Congrats, go get'em.) 

    विल स्मिथ की सराहना के बाद रणवीर सिंह ने उन्हें जवाब भी दिया है और उन्हें सम्मान दिया है। इसके बाद विल स्मिथ में एक और संदेश लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा है, 'SALAAM TUMKO BADE BHAI! BOHT HARD.'

    गौरतलब है कि विल स्मिथ खुद एक बहुत अच्छे रैपर है और वह कई प्रसिद्ध गाने भी गा चुके हैं। गली बॉय में रणवीर सिंह ने एक रैपर की भूमिका निभाई है, जो कि मुंबई के धारावी इलाके में रहता है और यह एक लड़के की कहानी है जो विपरीत परिस्थितियों से लड़ कर अपने सपने को पूरा करता है। वैलेंटाइन डे पर रिलीज़ हुई रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय ने पहले दिन तो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तेवर दिखाये, मगर दूसरे दिन यानि शुक्रवार को फिल्म के कलेक्शंस गिर गये। 

    यह भी पढ़ें: Pulwama Terror Attack: अब अलगाववादी संगठनों पर भड़की कोएना मित्रा, किया Tweet