Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MS Dhoni Retires: क्या संन्यास के बाद फ़िल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमाएंगे महेंद्र सिंह धोनी?

    By Rajat SinghEdited By:
    Updated: Mon, 17 Aug 2020 07:56 AM (IST)

    MS Dhoni Retires कुछ समय पहले इस बात की चर्चा थी कि महेंद्र सिंह धोनी बतौर प्रोड्यूसर फ़िल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमा सकते हैं।

    MS Dhoni Retires: क्या संन्यास के बाद फ़िल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमाएंगे महेंद्र सिंह धोनी?

    नई दिल्ली, जेएनएन। MS Dhoni Retires: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर पर विराम लगा दिया। हालांकि, अभी एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलते नज़र आएंगे। धोनी के संन्यास लेने के फैसले के बाद से अटकलों का बाज़ार गर्म हो गया है कि धोनी आगे क्या करेंगे? भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफ़र दिया है। वहीं, एक चर्चा पहले भी होती रही है कि धोनी फ़िल्म इंडस्ट्री का रुख़ कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, अगस्त, 2019 में बॉलीवुड हंगामा में इसको लेकर रिपोर्ट छपी। इसमें सूत्रों के हवाले यह दावा किया गया है कि एमएस धोनी जल्द ही फ़िल्म इंडस्ट्री का रुख़ करने वाले हैं। धोनी बतौर एक्टर नहीं, बल्कि बतौर प्रोड्यूसर इडस्ट्री में घुस सकते हैं। धोनी ने कुछ ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिसमें वह फिल्म इंडस्ट्री में कॉरपोरेट घरानों के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। 

    सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि फ़िल्मों में हमेशा से धोनी की दिलचस्पी रही है। जब नीरज पांडेय ने बायोपिक एम.एस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी बना, तो सुपस्टार क्रिकेटर को मनोरंजन उद्योग को करीब से देखने का मौका मिला। धोनी को यह पसंद था। वह इसके लिए बस एक उपयुक्त समय की इंतज़ार रहे थे। हालांकि, इस चर्चा के बाद से अब तक महेंद्र सिंह धोनी को इस पर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 

    इसे भी पढ़िए-MS Dhoni Retirement: धोनी के संन्यास के बाद से वायरल है अमिताभ बच्चन की फ़िल्म का ये गाना, जानें- क्यों?

    आपको बता दें कि इस पहले नीरज पांडेय ने एम.एस. धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी नाम की फ़िल्म का निर्देशन किया है। यह फ़िल्म महेंद्र सिंह धोनी की असल ज़िंदगी पर आधारित है। इसमें धोनी का किरदार दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही थी। अब देखना है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी फ़िल्म इंडस्ट्री में हाथ आजमाते हैं या नहीं?