Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MS Dhoni Retirement: धोनी के संन्यास के बाद से वायरल है अमिताभ बच्चन की फ़िल्म का ये गाना, जानें- क्यों?

    By Rajat SinghEdited By:
    Updated: Sun, 16 Aug 2020 11:35 AM (IST)

    MS Dhoni Retirement महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट के बाद से अमिताभ बच्चन की फ़िल्म कभी-कभी का गाना वायरल हो रहा है।

    MS Dhoni Retirement: धोनी के संन्यास के बाद से वायरल है अमिताभ बच्चन की फ़िल्म का ये गाना, जानें- क्यों?

    नई दिल्ली, जेएनएन। MS Dhoni Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने का फैसला किया है। शनिवार शाम धोनी ने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से इस बात की जानकारी दी। उनके इस घोषणा के बाद से अमिताभ बच्चन की फ़िल्म 'कभी-कभी' गाना वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं इसके पीछे की कहानी...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्यों हो रहा है वायरल

    दरअसल, रिटायरमेंट घोषणा के लिए धोनी ने जो पोस्ट किया, उसमें एक वीडियो शामिल है। धोनी के इस वीडियो में उनके क्रिकेट लाइफ के महत्वपूर्ण और यादगार छड़ शामिल हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन की फ़िल्म 'कभी-कभी' का गाना 'मैं पल दो पल का शायर हूं' बज रहा है। इस गाने ने धोनी के फैंस के साथ क्रिकेट प्रेमियों को भावुक कर दिया है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग इस गाने की चर्चा कर रहे हैं। 

    किसने गाया और किसने लिखे बोल

    'मैं पल दो पल का शायर हूं', साल 1976 में रिलीज़ फ़िल्म 'कभी-कभी' का गाना है। फ़िल्म म्यूज़िकल ड्रामा थी, जिसे यश चोपड़ा ने निर्देशित किया है। अमिताभ बच्चन, रेखा, शशि कपूर, वहिदा रहमान, ऋषि कपूर और नीतू सिंह अहम भूमिका में हैं। 'मैं पल दो पल का शायर हूं' को मुकेश ने अपनी आवाज़ दी है, जबकि अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया है। म्यूज़िक दिया ख्यायम ने और साहिर लुधावानिया ने गाने के बोल लिखे हैं। साहिर को इस फ़िल्म के लिए बेस्ट गीतकार का फ़िल्ममेयर का अवॉर्ड मिला। वहीं, मुकेश को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला। 

    धोनी के साथ रैना ने भी लिया सन्यास

    महेंद्र सिंह धोनी के साथ सुरेश रैना ने भी शनिवार को सन्यास लेने की घोषणा की। इन दोनों के रिटायरमेंट के बाद से बॉलीवुड में भी लोग भावुक हो गए हैं। रितेश देशमुख ने ट्वीट करके लिखा कि धोनी महेशा हमारे दिल में रहेंगे।  इसके अलावा वरुण धवन, तापसी पन्नू और सिद्धांत चतुर्वेदी जैसे एक्टर्स ने भी धोनी को याद किया। आपको यह भी पता होगा कि धोनी के ऊपर नीरज पांडेय फ़िल्म भी बना चुके हैं। एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी नाम की इस फ़िल्म में धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। 

    इसे भी पढ़िए- शेयर हो रहे धोनी को कॉपी कर रहे सुशांत के वीडियो-फोटो, आप भी देखें...