Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MS Dhoni Retirement: शेयर हो रहे धोनी को कॉपी कर रहे सुशांत के वीडियो-फोटो, आप भी देखें...

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Sun, 16 Aug 2020 10:20 AM (IST)

    Sushant Singh Rajput Video Viral महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद से सुशांत सिंह राजपूत भी सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर अब एक्टर की तस्वीरें और वीडियो शेयर की जा रही हैं।

    MS Dhoni Retirement: शेयर हो रहे धोनी को कॉपी कर रहे सुशांत के वीडियो-फोटो, आप भी देखें...

    नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के ऐलान के बाद से सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं। वहीं, लोग धोनी का भारतीय क्रिकेट में योगदान के लिए शुक्रिया अदा कर रहे हैं। इसी बीच, सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की भी काफी चर्चा हो रही है। धोनी की पुरानी तस्वीरों और वीडियो के बीच सुशांत सिंह राजपूत के वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं। फैंस सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी के सीन धोनी के वीडियो के साथ जोड़कर शेयर कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, लोगों का कहना है कि पहले सुशांत सिंह राजपूत छोड़कर चले गए और अब धोनी ने भी क्रिकेट छोड़ दिया है। ऐसे में फैंस काफी दुखी हैं। दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी की बायोपिक फिल्म में क्रिकेटर को अच्छे से कॉपी किया था, जिसके बाद अब धोनी के साथ सुशांत के वीडियो जोड़कर दिखाए जा रहे हैं। इन वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और इन वीडियो के माध्यम से लोग लगातार धोनी की पारी और सुशांत दोनों को याद कर रहे हैं।

    ट्विटर पर ऐसे पोस्ट की भरमार है, जिसमें लोग धोनी और सुशांत के कोलाज बना रहे हैं। साथ ही कोलाज वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं, जिसमें दिख रहा है कि सुशांत अच्छे से धोनी को कॉपी कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि धोनी के संन्यास पर लोग सुशांत सिंह को किस तरह से याद कर रहे हैं...

    बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 39 साल के एम एस धोनी ने भारत के लिए आखिरी मैच 2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था जो मीफाइनल मुकाबला था। अब माही ने अचानक से क्रिकेट को अलविदा कह दिया। धौनी ने अपने रिटायरमेंट की खबर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी।  

    comedy show banner
    comedy show banner