Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या रणबीर कपूर और आलिया भट्ट प्लान कर रहे हैं डेस्टिनेशन वेडिंग, खबरों का बाज़ार गर्म

    By Ifat QureshiEdited By:
    Updated: Thu, 24 Oct 2019 01:33 PM (IST)

    हाल ही में खबर आ रही है कि दो हफ्तों बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फ्रांस में डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं।

    क्या रणबीर कपूर और आलिया भट्ट प्लान कर रहे हैं डेस्टिनेशन वेडिंग, खबरों का बाज़ार गर्म

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में प्रियंका-निक, दीपिका-रणवीर और विराट अनुष्का के बाद अब हर किसी को बेसब्री से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का इंतज़ार है। हर दिन इऩ दोनों रूमर्ड कपल की शादी की खबर सुर्खियों में बनी हुई हैं जो कि दोनों के फेक शादी कार्ड से और गर्म हो गई हैं। जाहिर है कि शादी का कार्ड फेक था क्योंकि अगर खबरों की मानें तो दोनों 2020 में नहीं बल्कि इस नवंबर डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आईडीवा की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट महज दो हफ्तों बाद शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर और आलिया की वेडिंग ड्रेस इंडिया के सबसे बेहतरीन डिजाइनर में से एक सब्यसाची डिजाइन कर रहे हैं, साथ ही बताया जा रहा है कि इस डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए दोनों ने केटरिंग के लिए ऋतु डालमिया को अप्रोच किया है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Good morning ❤ #aliabhatt

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

    आपको बता दें कि विराट अनुष्का की इटालियन शादी में भी रितू दालमिया ने ही केटरिंग की सारी जिम्मदारी ली थी। आईडीवा के करीबी सोर्स का कहना है कि रणबीर और आलिया नवंबर में 7,8 या 9 नवंबर की किसी करीबी डेट में फ्रांस में शादी करेंगे। इनसे पहले अऩुष्का और विराट ने 11 दिसंबर को टस्कनी, इटली में चंद मेहमानों की मौजूदगी में शादी की थी। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी बीते साल 18 नवंबर 2018 को इटली में रॉयल वेडिंग की है।

    यह भी पढ़ें: देखें- WAR की सक्सेस पार्टी की तस्वीरें, कुछ ऐसे दिखे दिशा पाटनी और वाणी कपूर

    प्रियंका चोपड़ा ने भी 1 दिसंबर 2018 को निक जोनस के साथ जोधपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। प्रिंयका और निक की शादी हिन्दू और क्रिश्चन दोनों तौर तरीकों से की गई थी।

    आपको बताते चलें कि बीते दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का एक फेक वेडिंग कार्ड काफी वायरल हो रहा था जिसमें 2020 जनवरी की डेट और उमैद भवन पैलेस वेन्यू प्रिंट किया गया था। अब आलिया रणबीर की डेस्टिनेशन वेडिंग की खबर कितनी पक्की है ये तो समय आने पर ही पता चलेगा।