विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन था भोजपुरी सिनेमा का पहला सुपरस्टार? वकील बनने निकला था घर से बन गया फिल्मों का पुलिस इंस्पेक्टर

Published: Wed, 12 Feb 2025 12:09 PM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2025 12:11 PM (IST)

Bollywood Throwback सिनेमा जगत का इतिहास काफी गहरा है। इसमें कई ऐसे रोचक किस्से मौजूद हैं जिनको जानकर आपको काफी ...और पढ़ें

पुलिस की वर्दी में खूब जचा था ये अभिनेता (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)
पुलिस की वर्दी में खूब जचा था ये अभिनेता (फोटो क्रेडिट- यूट्यूब)

HighLights

  1. बॉलीवुड की कई मूवीज में बना था पुलिस इंस्पेक्टर
  2. विलेन की भूमिका में खूब लोकप्रिय हुआ ये एक्टर
  3. भोजपुरी सिनेमा में भी छोड़ी थी अभिनय की छाप

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म सितारों से जुड़े रोचक किस्सों को लेकर खूब चर्चा की जाती है। हिंदी सिनेमा के इतिहास में कई ऐसे दिग्गज अभिनेता रहे हैं, जिन्होंने अलग-अलग भाषा की फिल्म इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है और खास मुकाम हासिल किया। 

आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे दिग्गज कलाकार के बारे में बताने जा रहे हैं, जो घर से वकील बनने निकला था, लेकिन हिंदी मूवीज का लोकप्रिय पुलिस इंस्पेक्टर बन गया। सिर्फ इतना ही नहीं इस लेंजेड्री एक्टर को भोजपुरी सिनेमा का पहला सुपरस्टार भी कहा जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर वो फनकार कौन था। 

कौन था भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का पहला सुपरस्टार

जिस अभिनेता के बारे में यहां जिक्र किया जा रहा है, वो सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) के करीबी मित्र थे। दोनोंं एक साथ मिलकर कई हिंदी मूवीज में काम किया। सिर्फ पुलिस ऑफिसर ही नहीं बल्कि, 60 से लेकर 70 के दशक के बीच कई फिल्में ऐसी रहीं, जिनमें वो एक्टर खलनायक के तौर भी पॉपुलर हुआ था।

ये भी पढ़ें- Manoj Kumar के विवादित गाने पर चली थी सेंसर की कैंची, Kishore Kumar के ठुकराने के बाद भी हुआ था सुपरहिट 

फोटो क्रेडिट- फेसबुक

चलिए सस्पेंस खत्म करते हुए हम आपको उस दिग्गज फिल्म कलाकार का नाम बताते हैं, जो सुजीत कुमार (Sujit Kumar) हैं। जी हां सुजीत ही वो एक्टर रहे, जिन्हें भोजपुरी सिनेमा का पहला सुपरस्टार कहा जाता है।

फोटो क्रेडिट- फेसबुक

हिंदी मूवीज में साइड रोल के जरिए अपनी पहचान बनाने वाले सुजीत कुमार ने भोजपुरी फिल्मों में लीड रोल में अपना दमखम दिखाते हुए सुपरस्टार की उपाधि हासिल की थी। उनकी सफल भोजपुरी मूवीज इस प्रकार थीं- 

  • गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो- 1963

  • बेदेशिया- 1963

  • दंगल- 1977

  • भइया दूज- 1977

  • पान खाए सइंया हमार- 1984

ऐसी कई शानदार मूवीज के जरिए सुजीत को भोजपुरी सिनेमा में हिंदी मूवीज से ज्यादा शोहरत हासिल हुई है और वह इस फिल्म इंडस्ट्री के पहले सुपरस्टार बने।

बॉलीवुड में खलनायक से लेकर पुलिस इंस्पेक्टर तक

1954 में आई बॉलीवुड मूवी टैक्सी ड्राइवर से सुजीत कुमार ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। कई फिल्में ऐसी रहीं, जिनमें उन्होंने नेगेटिव रोल अदा किया। लेकिन सबसे अधिक लोकप्रियता उनको मूवीज में पुलिस इंस्पेक्टर के रोल से मिली। राजेश खन्ना के साथ आराधना मूवी से उनका करियर बॉलीवुड में एक दम से सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंच गया था। सुजीत के पुलिस रोल वाली मुख्य फिल्में इस प्रकार हैं- 

फोटो क्रेडिट- यूट्यूब
  • इत्तेफाक- 1971

  • अमीरी गरीबी- 1974

  • द बर्निंग ट्रेन- 1979

  • टक्कर- 1980

  • बॉक्सर- 1984

  • कैदी- 1984

  • हकीकत- 1985

  • काला धंधा गोरे लोग- 1985

  • तिरंगा- 1993

  • क्रांतिवीर- 1994

इस तरह की कई फिल्मों में सुजीत को खाकी वर्दी में देखा गया था। बता दें कि 1960 से लेकर 2001 तक अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने करीब 150 से अधिक फिल्मों में काम किया था। 2005 में कैंसर के चलते वह जिंदगी की जंग को हार बैठे थे।

वकील बनने निकले थे घर से

दरअसल सुजीत कुमार की एक्टर बनने की जर्नी काफी शानदार है। वह बनारस के रहने वाले थे और फिल्मों में काम करने की उनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं थी। वह वकालत की पढ़ाई के लिए घर से बाहर आए थे और वकील बनना चाहते। लेकिन कॉलेज के दिनों में एक ड्रामा फंक्शन के दौरान जज पैनल में बैठे निर्माता फणी मजूमदार सुजीत की एक्टिंग देख काफी प्रभावित हुए और उन्हें एक्टर बनने की सलाह दी। इसके बाद उनकी किस्मत चमक गई और वह एक्टर बन गए।

ये भी पढ़ें- Aamir Khan का नाम सुनते ही जब Kajol ने फौरन ठुकरा दिया था फिल्म का ऑफर, फैसले पर होता होगा नाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।