Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Who is Sehar Shinwari? पाकिस्तानी एक्ट्रेस, जिसने भारत को हराने पर जिम्बाब्वे के लड़के से किया शादी का वादा

    By Ruchi VajpayeeEdited By:
    Updated: Fri, 04 Nov 2022 03:08 PM (IST)

    Who is Sehar Shinwari? टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में एक रोमांचक मैच होने वाला है भारत और जिम्बाब्वे का। इस मैच में जिम्बाब्वे भारत को हरा दे इसके लिए पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर शिनवारी ने एक आकर्षक ऑफर दिया है।

    Hero Image
    Who is Sehar Shinwari? Pakistani actress Sehar Shinwari (Image- Instagram)

    नई दिल्ली, जेएनएन।  टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का रोमांच अपने पीक पर है। पिछले मैच में भारत ने बांग्लादेश को हराकर पाकिस्तान को निराश किया था। अब दक्षिण अफ्रीका को मात देकर मैच में बने रहने की पाकिस्तान की उम्मीद फिर से जवान हो गई है। हालांकि शर्त ये है कि जिम्बाब्वे को भारत पर जीत दर्ज करनी पडे़गी। ऐसे में पाकिस्तानी टीम के साथ अब वहां की टीवी इंडस्ट्री भी आ गई है। पाक एक्ट्रेस सहर शिनवारी ने एक खास ऑफर भी दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कौन है सहर शिनवारी?

    सहर शिनवारी ने ट्वीट कर लिखा कि अगर जिम्बाब्वे, भारत को हरा देता है तो वो  जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करेंगी। सहर का ये ट्वीट आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे अब तक हजारों बार रीट्वीट किया जा चुका है। कुछ लोग सहर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर  जिम्बाब्वे के लड़के शादी करने से इनकार कर दें तो?

    भारत को हराने पर दिया ऑफर

    एक्ट्रेस का सोशल मीडिया पेज बताता है कि वो क्रिकेट की बहुत बड़ी दीवानी हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी लगभग 25.5K फैन फॉलोइंग है। इसके साथ ही IMDb पर भी इनकी प्रोफाइल मौजूद है। टिक टॉक पर इनके लिपसिंक वीडियो काफी पॉपुलर हैं। लोगों को इनकी अदाएं बहुत पसंद आती हैं।

    इस ड्रामा से की थी शुरुआत

    पाकिस्तान के हैदराबाद में जन्मी सहर शिनवारी ने साल 2014 में एक कॉमेडी ड्रामा शो 'सेर सवा सेर' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। एक साल बाद, शिनवारी ने कराची में उसी चैनल के लिए एक मॉर्निंग शो को भी होस्ट किया था।  

    पहले भी कर चुकी हैं ऐसा दावा

    सहर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डाले तो पता चलेगा कि ये फ्री कश्मीर मूमेंट का भी हिस्सा हैं। इससे पहले भी उन्होंने एक ट्वीट किया था कि अगर टी20 मैच में भारत, पाकिस्तान को हरा देता है वो ट्विटर हमेशा के लिए छोड़ देंगी। भारत ने तो पाकिस्तान को धूल भी चटा दी लेकिन सहर अभी भी ट्विटर पर बनी हुईं हैं। लोग उनसे पूछ रहे हैं कि बहन कब छोड़ोगी ट्विटर?

    ये भी पढ़ें

    Kantara Hindi Box Office Collection Day 21: 'कांतारा' की सुनामी में उड़ा बॉक्स ऑफिस, हिन्दी में की धांसू कमाई

    Thank God के प्रोड्यूसर का छलका दर्द, बोले- कॉन्ट्रोवर्सी ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर डाला असर