विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

80s की सुपरहिट एक्ट्रेस थी ये हसीना, एक ऑटोग्राफ ने जिंदगी में ला दिया था तूफान, अचानक फिल्मों से हुईं छू मंतर

Published: Sun, 05 May 2024 01:32 PM (IST)

हिंदी सिनेमा में खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा रहीं जिन्हें रातोंरात स्टारडम मिला है। हालांकि कुछ अभिनेत्रियों ने इंडस्ट्री में एक-दो ...और पढ़ें

कहां संसार फिल्म की रजनी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
कहां संसार फिल्म की रजनी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. संसार मूवी से पॉपुलर हुई थीं अर्चना जोगलेकर
  2. अर्चना जोगलेकर ने मराठी और उड़िया में भी कमाया नाम
  3. इस हादसे के बाद फिल्मों से दूर हो गई थीं अर्चना जोगलेकर

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 4 जनवरी 1965 को मुंबई में जन्मीं अभिनेत्री अर्चना जोगलेकर (Archana Joglekar) आपको याद हैं? अपनी खूबसूरत आंखों और लंबे बालों के चलते लोगों का ध्यान खींचने वालीं अर्चना जोगलेकर हिंदी, मराठी और उड़िया फिल्मों के लिए मशहूर हैं।

हिंदी में 'संसार' से चमकी थी किस्मत

अर्चना जोगलेकर ने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्मों से की थी। फिर उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। अर्चना की पहली हिंदी फिल्म थी 'मर्दों में मर्द'। इसके बाद उनके हाथ एक ऐसी फिल्म लगी, जिसने उन्हें 80 दशक की हिट एक्ट्रेस बना दिया। ये फिल्म थी 'संसार' (Sansar, 1987)।

रेखा (Rekha), राज बब्बर और अनुपम खेर (Anupam Kher) जैसे सितारों से सजी फिल्म में रजनी का किरदार निभाने वालीं अर्चना रातोंरात स्टार बन गईं। भले ही उनका सपोर्टिंग रोल था, लेकिन उन्होंने अपनी खूबसूरती और अभिनय से ऑडियंस और क्रिटिक्स का दिल जीत लिया था।

टीवी में भी चला अर्चना का जादू

हिंदी में पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद अर्चना ने 'बिल्लू बादशाह', 'आग से खेलेंगे', 'बात है प्यार की' और 'आतंक ही आतंक' जैसी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के बाद एक्ट्रेस ने टेलीविजन शो 'चुनौती' से भी खूब नाम कमाया। वह 'फूलवंती' शो में भी दिखाई दीं।

एक ऑटोग्राफ ने बदल दी थी जिंदगी

अर्चना देशभर में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर थीं। उनके चाहने वालों की कमी नहीं थी, लेकिन एक शख्स ने ऑटोग्राफ मांगने के बहाने एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा करने की कोशिश की थी जो किसी भी महिला के रोंगटे खड़े कर देगा। दरअसल, अर्चना एक उड़िया फिल्म की शूटिंग करने के लिए भुवनेश्वर गई थीं। 30 नवंबर 1997 की रात थी।

Archana Joglekar

एक्ट्रेस फिल्म की शूटिंग के बाद अपने सरकारी 'पंथ निवास' के कमरे में गईं, तभी एक शख्स ने खुद को फैन बताकर उनसे ऑटोग्राफ की डिमांड की। जब शख्स आया और अर्चना ने कमरे का दरवाजा खोला तो उसने अभिनेत्री के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पंथ निवास के स्टाफ के आते ही वह शख्स वहां से भाग निकला। 13 साल बाद आरोपी को 18 महीने की जेल हुई थी। 

यह भी पढ़ें- Mr India की 'टीना' याद है? 37 साल से गुमनामी में जी रहीं एक्ट्रेस, फिल्मों से दूर ऐसे बिता रहीं जिंदगी

आज कहां हैं अर्चना जोगलेकर?

अर्चना जोगलेकर को आखिरी बार साल 2012 में फिल्म 'मैरिड 2 अमेरिका' में देखा गया था। इसके बाद वह फिल्मों से गायब हो गईं। वह एक ट्रेंड कथक डांस रह चुकी हैं। इस वक्त वह न्यू जर्सी में प्रीमियर कथक इंस्टीट्यूशन चला रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। उनकी फैन-फॉलोइंग लगभग 6 हजार हैं।

Archana Joglekar latest photo

अर्चना ने साल 1999 में निर्मल मुले के साथ शादी की थी। हालांकि, कुछ साल बाद उनका तलाक हो गया। एक्ट्रेस को एक बेटा है जिसका नाम ध्रुव है।  

यह भी पढ़ें- 'दीवार' और 'शोले' में दिखा ये छोटा बच्चा याद है? रातोंरात छोड़ी इंडस्ट्री, 38 साल बाद इस हाल में जी रहा जिंदगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।