विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेग्नेंट Richa Chadha के लिए रेखा ने किया कुछ इतना स्पेशल, यूजर्स की भी भर आईं आंखें

Published: Fri, 26 Apr 2024 05:21 PM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2024 05:26 PM (IST)

फिल्मी पर्दे पर अपनी छाप छोड़ने के बाद अब संजय लीला भंसाली ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे ...और पढ़ें

प्रेग्नेंट Richa Chadha के लिए रेखा ने किया ऋचा चड्ढा के लिए कुछ स्पेशल / फोटो- Instagram
प्रेग्नेंट Richa Chadha के लिए रेखा ने किया ऋचा चड्ढा के लिए कुछ स्पेशल / फोटो- Instagram

HighLights

  1. रेखा के विनम्र स्वभाव से भावुक हुईं ऋचा चड्ढा
  2. प्रेग्नेंट ऋचा चड्ढा के लिए रेखा ने किया कुछ बेहद खास
  3. एवरग्रीन एक्ट्रेस का वायरल वीडियो जीत रहा है फैंस का दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अली फजल जल्द ही अपने पहले बेबी का स्वागत करने वाले हैं। फरवरी के महीने में ऋचा चड्ढा ने बताया था कि वह मां बनने वाली हैं। इन दिनों ऋचा अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को तो एन्जॉय कर ही रही हैं, लेकिन इसी के साथ वह अपनी आगामी सीरीज 'हीरामंडी' के प्रमोशन में भी कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

हाल ही में मुंबई में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली संजय लीला भंसाली की डेब्यू सीरीज 'हीरामंडी' की स्क्रीनिंग रखी गयी थी। जिसको अटेंड करने सलमान खान से लेकर रश्मिका मंदाना तक कई सितारे पहुंचें।

दिग्गज अभिनेत्री रेखा ने भी अपनी मौजूदगी से हीरामंडी की स्क्रीनिंग में चार चांद लगाए। इस दौरान उन्होंने ऋचा चड्ढा के लिए कुछ ऐसा खास किया, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया।

रेखा का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

रेखा जितनी बड़ी एक्ट्रेस हैं, उतना ही विनम्र उनका अंदाज है। एवरग्रीन एक्ट्रेस की यही बात फैंस के दिलों को भी छू जाती है। सब पर प्यार लुटाने वालीं रेखा ने कुछ ऐसा ही किया प्रेग्नेंट ऋचा चड्ढा के साथ। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर ऋचा चड्ढा और रेखा का एक बेहद ही प्यारा वीडियो शेयर किया है।

यह भी पढ़ें: Heeramandi के सेट पर इस वजह से कांपने लगी थीं मनीषा कोइराला, संजय लीला भंसाली को शूटिंग से भेजना पड़ा था घर

इस वीडियो में दिग्गज अभिनेत्री पहले तो ऋचा चड्ढा से उनका हालचाल ले रही हैं, फिर वह थोड़ा नीचे झुककर प्यार से प्रेग्नेंट अभिनेत्री के पेट पर किस करके उनके आने वाले बच्चे को अपना आशीर्वाद देती हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं, इस वीडियो में रेखा ऋचा चड्ढा को कुछ समझा भी रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रेखा ने अपने प्यार से जीत लिया यूजर्स का दिल

'सिलसिला' एक्ट्रेस रेखा जिस तरह से ऋचा चड्ढा के लिए अपनी केयर दिखा रही हैं, उसे देखकर यूजर्स भी सोशल मीडिया पर भावुक हो गए। एक यूजर ने लिखा, "रेखा जी सच में अच्छी और बहुत दयालु लेडी हैं। वो हर किसी को प्यार देती हैं जहां भी जाती हैं। भगवान आपको हमेशा स्वस्थ रखे"।

दूसरे यूजर ने लिखा, "रेखा बहुत ज्यादा प्योर सोल हैं"। अन्य यूजर ने लिखा, "यही वजह है कि आज भी रेखा जी से उनके फैंस इतना प्यार करते हैं"। आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' वेब सीरीज 1 मई नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: जब संजय लीला भंसाली ने Fardeen Khan संग काम करने से कर दिया था इनकार, बोली ऐसी बात, एक्टर को लग गई थी मिर्ची