Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    30 साल पहले रेखा के साथ भी हुआ था रिया चक्रवर्ती जैसा बर्ताव, पति की मौत के बाद कहा गया था ‘डायन’

    By Nazneen AhmedEdited By:
    Updated: Tue, 15 Sep 2020 07:32 AM (IST)

    सुशांत सिंह राजूपत डेथ केस की मुख्य आरोपी बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती इस वक्त मुंबई भायखला जेल में बंद हैं।

    30 साल पहले रेखा के साथ भी हुआ था रिया चक्रवर्ती जैसा बर्ताव, पति की मौत के बाद कहा गया था ‘डायन’

    नई दिल्ली, जेएनएन। सुशांत सिंह राजूपत डेथ केस की मुख्य आरोपी बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती इस वक्त मुंबई भायखला जेल में बंद है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उन्हें ड्रग मामले में गिरफ्तार किया है। फिलहाल वो 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। रिया को यूं तो शुरुआत से ही ट्रोल किया जा रहा था, लेकिन उनके जेल जाते ही सोशल मीडिया पर लोग और सेलेब्स दो फाड़ हो गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक धड़ा वो जो रिया के खिलाफ जमकर अपना गुस्सा ज़ाहिर कर रहा है, और एक धड़ा वो जो रिया के लिए न्याय की मांग कर रहा है, और उनके साथ किए जा रहे बर्ताव को गलत बता रहा है। सुशांत की मौत के बाद इस पूरे केस में जिस शख्स को सबसे ज्यादा ट्रोल किया गया है वो हैं रिया चक्रवर्ती। रिया के खिलाफ सोशल मीडिया पर कई अभद्र बातें लिखी जा रही हैं। उन्हें विषकन्या से लेकर और भी न जाने क्या-क्या जा रहा है।

    इस अभद्रता को लेकर कई सेलेब्स आवाज़ उठा चुके हैं, लोग सोशल मीडिया पर ऐसा न करने की अपील कर चुके हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आज जो बर्ताव रिया के साथ हो रहा है वो 30 साल पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के साथ भी हो चुका है। 30 साल पहले जब रेखा के पति मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली थी तब रेखा को भी ऐसे ही ट्रोल किया गया था।

    सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने इस बात जिक्र किया है कि जो आज रिया के साथ बर्ताव किया जा रहा है वैसा ही कुछ 1990 में रेखा के साथ हुआ था। चिन्मयी ने ट्विटर रेखा की बायोग्राफी (रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी) जिसे यासर उस्मान ने लिखा है, के कुछ अंश शेयर किए हैं।

    क्या लिखा है पोस्ट में :

    इस पोस्ट में लिखा है, ‘2 अक्टूबर 1990 को रेखा के पति मुकेश अग्रवाल ने अपनी जान लेने का फैसला कर लिया। उन्होंने अपनी पत्नी के दुप्पटे का इस्तेमाल कर के अपने कमरे के सीलिंग फैन से फांसी लगा ली। वहीं मुकेश, के भाई ने अनिल ने कहा था कि वो दिनभर काफी खुश थे। रेखा को शादी के बाद पता चला था कि मुकेश डिप्रेशन में थे’।

    ‘इसके बाद लोग रेखा से नफरत करने लगे उन्हें बुरा भला कहने लगे। मुकेश की मां ने रोते हुए कहा था ‘वो डायन मेरे बेटे को खा गई भगवान उसे कभी माफ नहीं करेगा। रेखा के बारे में मुकेश के भाई अनिल गुप्ता ने कहा था 'मेरे भाई रेखा से सच्चा प्यार करते थे। उनके लिए प्यार के मायने थे करो या मरो। रेखा जो उनके साथ कर रही थीं, वो वह बर्दाश्त नहीं कर सके। अब उन्हें क्या चाहिए, अब क्या वो हमारा पैसा चाहती हैं’।

    सुभाष घई ने रेखा के लिए कहा था, रेखा ने फिल्म उद्योग के चेहरे पर एक ऐसा धब्बा लगा दिया है जिसे आसानी से धो पाना मुश्किल होगा। कोई डायरेक्टर अब उनके साथ काम नहीं करेगा। दर्शक उन्हें भारत की नारी या इंसाफ की देवी के रूप में अब कैसे स्वीकार करेंगे?। अनुपम ख़ैर ने रेखा के लिए कहा था कि वो अब वो नेशनल वैंप बन गई हैं’। चिन्मयी श्रीपदा के ट्वीट में पढ़ें पूरा पोस्ट।