'वह मेरे पीठ पीछे...', अमिताभ-रेखा के रूमर्ड रिश्ते पर जया बच्चन ने दिया था ये बयान; सालों तक चला था 'सिलसिला'
अमिताभ बच्चन और रेखा के अफेयर रूमर्स का सिलसिल दो अंजाने के सेट से शुरु हुआ और लंबे समय तक ...और पढ़ें

जब रेखा-अमिताभ के रूमर्स पर बोली थीं जया बच्चन/फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
दो अनजान रेखा-अमिताभ का जब शुरु हुआ सिलसिला
जया बच्चन ने अफेयर रूमर्स पर बोली थी ये बात
जब यश चोपड़ा की सिलसिला ने सच कर दी कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की एवरग्रीन स्टार रेखा ने बहुत ही कम उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। एक्ट्रेस जहां अपने फिल्मी करियर को लेकर चर्चा में रहीं, वहीं दूसरी तरफ उनकी निजी जिंदगी भी हमेशा पब्लिक की नजरों में रहीं। खास तौर पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ तो उनके रिश्ते की बातें आज भी दबी जुबान में होती हैं।
आज रेखा (Rekha Birthday) अपना 72वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर हम आपको रेखा और अमिताभ की निजी जिंदगी में चले आ रहे उस सिलसिले के बारे में बता रहे हैं, जो आज भी बॉलीवुड के गलियारों में गूंजता है। जिसकी वजह से एक वक्त में जया बच्चन इतनी परेशान हो गई थीं कि उन्होंने कुछ ऐसा कहा था कि अमिताभ को भी सामने आकर बात करनी पड़ी थी।
रेखा ने जब दिखाया था अमिताभ के लिए अफेक्शन
रेखा और अमिताभ वैसे तो पहले साल 1973 में 'नमक हराम' के सेट पर मिल चुके थे, लेकिन ऑफिशियली उन दोनों ने पहली बार 1976 में रिलीज हुई फिल्म 'दो अनजाने' में साथ काम किया। एक तरफ जहां अमिताभ हमेशा से अपने अनुशासन के लिए मशहूर थे, तो वहीं रेखा उस दौर में बी ग्रेड फिल्में कर रही थीं और समय की कीमत से तो उनका कोई-लेना देना नहीं था।
जिससे हर किसी को लगा था कि दो अनजाने के सेट पर उनके बीच मतभेद होगा, लेकिन हुआ उसके बिल्कुल उल्टा। जब रेखा ने बिग बी के साथ काम किया तो उनके प्रोफेशनलिज्म से वह बिल्कुल हैरान रह गईं। सिमी ग्रेवाल को साल 2004 में दिए एक इंटरव्यू में रेखा ने कहा था, "अमिताभ बच्चन के सामने खड़े होना बिल्कुल भी आसान नहीं है। जैसे वह हैं, मैं वैसे इंसान से पहले कभी नहीं मिली। कैसे एक ही इंसान में इतनी सारी क्वालिटी हो सकती हैं, मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा।"

'गुलाब तो गुलाब ही होता है'
रेखा और अमिताभ स्टारर 1976 में रिलीज हुई फिल्म 'दो अनजाने' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। हालांकि, रेखा को मूवी से वह रिस्पेक्ट मिली, जो उनकी चाहत थी। उन्होंने खुद को मिली इस रिस्पेक्ट का पूरा क्रेडिट अमिताभ को दिया। उन्होंने खुलेआम एक इटंरव्यू में ये तक कह दिया था कि उन्हें बिग बी के मैरिड होने से कोई फर्क नहीं पड़ता।
एक्ट्रेस ने पुराने इंटरव्यू में कहा था, "मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह शादीशुदा थे। गुलाब-गुलाब होता है...मैं यहां पर उनका घर तोड़ने नहीं आई हूं। मैं यहां बस उन आम लोगों में से एक बनने आई हूं, जो उनकी खुशबू से बस खुश हो जाते हैं।"

जब रेखा ने आगे बढ़ाया रुमर्स रिलेशनशिप का 'सिलसिला'
1970 में एक समय ऐसा भी आया, जब मैगजीन में अमिताभ बच्चन और रेखा के कथित अफेयर के किस्से छपने लगे। बिग बी का डायरेक्ट नाम न लेकर मैगजीन ने अपनी खबरों में उन्हें 'सुपरस्टार' और 'लंबू जी' कहकर संबोधित करना शुरु कर दिया। अमिताभ बच्चन ने जहां रेखा से नाम जुड़ने पर कभी कुछ रिएक्ट नहीं किया।
हाला्ंकि, जब रेखा ने 1977 में अमिताभ के साथ अलाप, खून पसीना और इमान धर्म की शूटिंग शुरू की, तो उन्होंने इस बात को सुनिश्चित किया कि ये दोनों के अफेयर की कहानियां रुके नहीं। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रेखा ने खुलकर अपने दिल की भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा था, "जब मैं किसी से प्यार करती हूं, तो पूरी तरह से करती हूं। हर मिनट मैं उनके बारे में सोचती हूं। 24 घंटे मेरे दिमाग में वही रहते हैं। अगर उन्होंने मुझसे ये वादा किया है कि वह मुझे फोन करेंगे और नहीं करते तो मैं बहुत गुस्सा होती हूं।"

जया बच्चन ने लंबे अफेयर की खबरो पर किया था रिएक्ट
लंबे समय से रेखा और अमिताभ बच्चन को लेकर चले आ रहे अफेयर के रूमर्स को तब और हवा मिली जब साल 1980 में रेखा ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में बिल्कुल सफेद साड़ी पहनकर पहुंचीं और उन्होंने सिर में लाल रंग का लंबा सिंदूर लगाया। जिसके बाद दोनों के अफेयर के चर्चे और भी तेज हो गए।
लगातार इन खबरों से परेशान होकर जया बच्चन ने सालों बाद पीपल मैगजीन को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा था, "पूरी दुनिया जो कहना चाहती है, उन्हें कहने दें। उन्होंने मुझे अपना कमिटमेंट दिया है। अगर वह मेरी पीठ पीछे कुछ भी करते हैं, तो यह उनकी प्रॉब्लम है। उन्हें उस चीज और अपने जमीर के साथ रहना होगा।"

अमिताभ बच्चन ने भी दी थी सफाई
जया बच्चन के इस स्टेटमेंट के बाद खुद अमिताभ ने भी पूरी सिचुएशन पर बात करते हुए कहा था कि, "हमारे मामले में तलाक कभी नहीं होगा। जब मैंने जया बच्चन को पत्नि के रूप में चुना, यही मेरी सबसे अच्छी च्वाइस थी। एक इंटरव्यू में जब सिमी ग्रेवाल ने भी उनसे रेखा और उनके रुमर्स पर पूछा था तो बिग बी ने जवाब देते हुए कहा था, "वह मेरी को-स्टार और कलिग है और जब हम साथ में काम करते थे तो हम मिलते थे। सामाजिक तौर पर हम दोनों में कोई समानता नहीं है।
सिलसिला ने कभी नहीं रुकने दी कहानियां
मीडिया में अक्सर रेखा और अमिताभ बच्चन के अफेयर के रुमर्स आए और शांत हो गए, लेकिन यश चोपड़ा ने इस ट्राएंगल लव स्टोरी को जब 1981 में रिलीज हुई फिल्म 'सिलसिला' में उतारा तो लोगों ने तुरंत उनकी फिल्म को जया-रेखा और अमिताभ की पुरानी कहानियों से कनेक्ट कर दिया। सिलसिला को रिलीज हुए सिनेमाघरों से हटे हुए अरसा हो गया, लेकिन इस फिल्म ने सालों बाद भी लोगों को तीन सुपस्टार की जिंदगी पर कहानी बनाने का मौका जरूर दे दिया।
