Lata Mangeshkar की मस्ती, आर डी बर्मन का संगीत; 53 साल पहले 'स्वर कोकिला' ने गाया था बॉलीवुड का सबसे 'कोमल' गाना
लता मंगेशकर ने 53 साल पहले बॉलीवुड का सबसे रोमांटिक गीत गाया था जो आज भी लोगों के दिलों पर ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की रूहानी आवाज हर किसी के दिलों पर आज भी राज करती है। ये लता जी की आवाज का ही जादू था कि जो कोई उसको सुनता उनका दीवाना हो जाता।
लता दीदी ने अपने फिल्मी करियर में अलग-अलग भाषाओं में कुल 30,000 गाने गाए। अपनी इस पूरी जर्नी में लता जी ने क्लासिकल से लेकर देशभक्ति तराने, भजन, रोमांटिक सॉन्ग, विरह और उदासी के कई सारे गीत गाए हैं।
हर कोई बन गया था इसका दीवाना
आज आपको लता मंगेशकर के ऐसे ही एक बेहद चुलबुले और सॉफ्ट गाने के बारे में बताएंगे जिसे जिसने भी सुना वो उसका दीवाना हो गया। हम बात कर रहे हैं साल 1973 में आई फिल्म 'अनामिका' (Anamika) के गाने 'बाहों में चली आओ' (Bahon Mein Chale Aao Ki) की।
-1789385451207.webp)
इस गाने में संगीत दिया था आर डी बर्मन ने और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से मानों इसमें जान ही डाल दी। बाहों में चली आओ में आपको जया बच्चन (Jaya Bachchan) और संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) का बेहद रोमांटिक अंदाज देखने को मिलेगा। इसके खूबसूरत बोल मजरूह सुल्तानपुरी (Majrooh Sultanpuri) ने लिखे थे।
फिल्म में थे कुल 5 गाने
यह गाना हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन क्लासिक रोमांटिक गानों में गिना जाता है। अपनी कोमलता, मस्ती भरे अहसास और इसमें कहीं कहीं नजर आ रही वो सकुचाहट इसे और जीवंत बनाती है। इस फिल्म में कुल 5 गाने थे और आर डी बर्मन ने ही इसका पूरा एल्बम तैयार किया था।
अनामिका एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म थी जिसकी कहानी एक रहस्यमयी महिला और एक लेखक के इर्द-गिर्द घूमती है। मूवी का क्लाइमैक्स बेहद शानदार है जो आपके लिए सरप्राइज पैकेज का काम करेगा।
यह भी पढ़ें- 45 साल पुराना Lata Mangeshkar का सबसे 'रसीला' गाना, राजेश खन्ना-हेमा मालिनी की जोड़ी, आज भी देता है दिल को सुकून
यह भी पढ़ें- विरह के दर्द में लिखा गया था Lata Mangeshkar का वायरल गाना, रिलीज हुआ तो लोग करने लगे डांस, आज भी है कल्ट सॉन्ग
