पंचम दा का संगीत, जया बच्चन की रोमांटिक शरारत; 53 साल से रोमांस का पाठ पढ़ा रहा है Lata Mangeshkar का कल्ट गाना
लता मंगेशकर ने 53 साल पहले ऐसा गाना गाया, जो हिंदी सिनेमा के सबसे रोमांटिक गानों में से एक है। ...और पढ़ें
-1790942904049_m.webp)
53 साल से लोगों को रोमांस सिखा रहा है लता मंगेशकर का गाना/ फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
लता मंगेशकर ने 53 साल पहले दिया था मोस्ट रोमांटिक सॉन्ग
जया बच्चन की प्यार भरी शरारतों ने खींचा था सबका ध्यान
आज तक कपल को रोमांस की असली परिभाषा सिखाता है गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज जब सुनाई देती है तो कानों में शहद घुल जाता है। उन्होंने अपने 8 दशक के करियर में कई ऐसे गीत गाए हैं, जो आज हिंदी सिनेमा में सेलिब्रेट किए जाते हैं।
लता मंगेशकर के गाए बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर गीतों में से एक 53 साल पहले आया रोमांटिक ट्रैक है, जिसे कई दिग्गजों ने मिलकर बनाया था। जया बच्चन की शरारतों से भरा ये गाना आज भी जब बजता है, तो लोग रोमांस में डूब जाते हैं।
गाने में जया बच्चन का दिखा था रोमांटिक अंदाज
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Songs) की आवाज में गाए जिस गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह साल 53 साल पहले आई रिलीज हुई रोमांटिक थ्रिलर फिल्म अनामिका का है, जिसमें जया बच्चन (Jaya Bachchan) के अपोजिट संजीव कुमार(Sanjeev Kumar) मुख्य भूमिका में थे। गाने के लिरिक्स थे 'बांहो में चले आओ' है। जिसके लिरिक्स कवि मजरूह सुल्तापुरी ने लिखे थे और म्यूजिक आरडी बर्मन (R.D.Burmen Songs) ने तैयार किया था।
लता मंगेशकर के इस गाने में सोने पर सुहागा जया बच्चन थीं, जिन्होंने 4 मिनट 2 सेकंड के रोमांटिक गीत पर में एक भी मिनट एक्सप्रेशन नहीं छोड़ा था। उनकी हर अदा में एक शरारत थी। यह लता मंगेशकर के सबसे पसंदीदा गानों में से एक था।

पार्टीज-इवेंट में गुनगुनाती थीं लता मंगेशकर गाना
अनामिका फिल्म का ये गाना लता मंगेशकर को इतना ज्यादा पसंद था कि वह जब भी किसी समारोह में जाती थीं, तो इस गाने को जरूर गुनगुनाती थीं। कल्ट क्लासिक फिल्म अनामिका की बात करें तो यह 1973 की सबसे रोमांटिक (Romantic Songs) फिल्मों से एक हैं। यह फिल्म साल 1977 में रिलीज हुई तेलुगु ड्रामा रिलीज कल्पना का हिंदी रीमेक था। मूवी में संजीव कुमार ने जहां देवेन्द्र दत्त का किरदार था और जया बच्चन ने फिल्म में अनामिका की भूमिका अदा की थी।
रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में इन दोनों सुपरस्टार्स के अलावा ए.के.हंगल, इफताखर, हेलेन, शिवराज, अचला सचदेव जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई थी। अनामिका के निर्देशन की कमान रघुनाथ झलानी ने संभाली थी। यह उस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार है।
