57 साल बाद राजेश खन्ना का गाना हुआ ट्रेंड, Kishore-Lata की आवाज में बना सदाबहार; आज भी खूब सुनते हैं लवर ब्वॉय
57 साल पहले लता मंगेशकर और किशोर कुमार की हिट जोड़ी ने ऐसा रोमांटिक ट्रैक गाया था, जो सालों बाद ...और पढ़ें
-1790849376373_m.webp)
57 साल बाद ट्रेंड हुआ ये रोमांटिक गाना/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
57 साल बाद रील्स पर वायरल हुआ सबसे रोमांटिक सॉन्ग
लता मंगेशकर-किशोर कुमार की आवाज में बना सदाबहार
राजेश खन्ना ने कश्मीर की खूबसूरत वादियो में फिल्माया गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) और किशोर कुमार दोनों ही हिंदी सिनेमा के दिग्गज सिंगर रहे। दोनों की खूबसूरत आवाज जब साथ में खनकी तो एक अलग ही जादू हुआ। वैसे तो सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर और किशोर कुमार (Kishore Kumar) ने एक साथ कई हिट गाने दिए, लेकिन आज से 57 साल पहले दोनों ने एक ऐसा सदाबहार गीत गाया, जो सालों बाद भी लवर ब्वॉय काफी सुनते हैं और पिछले कुछ दिनों से यह गाना रील्स पर भी काफी वायरल हो रहा है।
57 साल बाद आइकॉनिक गाना फिर हुआ रील्स पर वायरल
लता मंगेशकर(Lata Mangeshkar Song) और किशोर कुमार की सुरमयी आवाज में गाया जो कल्ट क्लासिक गीत इस वक्त सोशल मीडिया रील्स पर बहुत ज्यादा ट्रेंड कर रहा है, वह साल 1969 में रिलीज हुई राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की ब्लॉकबस्टर फिल्म अराधना का है, जिसमें सुपरस्टार के अपोजिट मुख्य भूमिका में शर्मिला टैगोर नजर आई थीं। गाने के लिरिक्स थे 'कोरा कागज था ये मन मेरा, लिख लिया नाम इसपे तेरा (Kora Kagaz Tha Yeh Man Mera Song)।"
अराधना का ये सबसे रोमांटिक ट्रैक कश्मीर की खूबसूरत पहाड़ियों पर शूट हुआ था। गाने को कल्ट बनाने में जितना हाथ लता मंगेशकर और किशोर कुमार (Kishore Kumar Songs) का था, उतना ही राजेश खन्ना का भी था, जो एक्सप्रेशन किंग थे। 57 साल बाद भी ये गाना लोगों की जुबान पर रहता है।
-1790849606129.webp)
आनंद बख्शी ने लिखे थे गाने के लिरिक्स
अपने 40 साल के लंबे करियर में 4000 हजार से अधिक गीत लिखने वाले आनंद बख्शी ने ही इसके लिरिक्स लिखे थे। ये गीत राग पहाड़ी पर आधारित है, जो अपनी चंचलता, मिठास और लोक-संगीत के प्रभाव के लिए जाना जाता है। इन सुंदर लिरिक्स के साथ इसका म्यूजिक मशहूर म्यूजिक कंपोजर एसडी बर्मन ने तैयार किया था
Video Credit- 8K Superhit Ga
लता मंगेशकर के इस सदाबहार रोमांटिक गाने पर अब तक हजारों रील्स बन चुकी हैं। फिल्म अराधना की बात करें तो यह 1969 में रिलीज हुई एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन शक्ति समांथा ने किया था। इस फिल्म को 17 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से नवाजा गया था। अराधना देखने के बाद फैंस ने इसे शर्मिला टैगोर के करियर की वन ऑफ द बेस्ट परफॉर्मेंस बताया था।
