Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वाजिद खान की मां कोरोना वायरस पॉजिटिव, एक दिन पहले हुआ था बेटे का निधन

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Tue, 02 Jun 2020 09:27 AM (IST)

    Wajid Khan Mother Covid 19 खबर आ रही है कि वाजिद खान की मां भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

    वाजिद खान की मां कोरोना वायरस पॉजिटिव, एक दिन पहले हुआ था बेटे का निधन

    नई दिल्ली, जेएनएन। संगीतकार वाजिद खान का सोमवार सुबह निधन हो गया था। वाजिद खान 42 साल के थे। वाजिद के निधन के बाद सोशल मीडिया पर बॉलीवुड हस्तियों से लेकर उनके फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वाजिद खान भी कोविड-19 पॉजिटिव थे, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अब बताया जा रहा है कि साजिद और वाजिद की मां रज़िना खान भी कोरोना वायरस से संक्रमित है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिंकविला की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वाजिद की मां का मुंबई के सुराना सेठिया अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनका टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। वाजिद खान का भी इसी अस्पताल में ही किडनी का इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि वाजिद की मां पहले ही संक्रमित पाई गई थीं, अब उनके शुभ चिंतक उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। वाजिद की मां का इलाज चल रहा है और माना जा रहा है कि अस्पताल में किसी मरीज के कॉन्टेक्ट में आने से उन्हें संक्रमण हुआ है।

    Wajid Khan Funeral: ...और इस तरह भाई साजिद और पत्नी ने वाजिद खान को किया इस दुनिया से रुख़सत

    बता दें कि निधन के बाद वाजिद को मुंबई के वर्सोवा मुस्लिम कब्रिस्तान में दफनाया गया। ये वही कब्रिस्तान है जहां एक महीने पहले बॉलीवुड एक्टर इरफान ख़ान को दफनाया गया था। देश में फिलहाल लॉकडाउन चल रहा है ऐसे में वाजिद की अंतिम यात्रा में ज्यादा लोग शामिल नहीं हो पाए। वाजिद की अंतिम यात्रा में उनका भाई साजिद ख़ान, उनकी पत्नी और बच्चे शामिल हुए।

    Wajid Khan Death: जाते-जाते भी सलमान खान से दोस्ती निभा गए वाजिद, पहला और आखिरी गाना भी उन्हीं के नाम

    वाजिद ना सिर्फ एक बेहतरीन म्यूज़िक कम्पोज़र थे, बल्कि एक बुहत ज़िंदादिल इंसान भी थे। इंडस्ट्री को उन्होंने कई सुपरहिट सॉन्ग दिए हैं जिनपर लोग जमकर थिरकते हैं। वाजिद को उनकी गानों और जिंदादिली के लिए हमेशा याद किया जाएगा। सेलेब्स से लेकर आम लोगों तक, सोशल मीडिया पर हर कोई वाजिद खान को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद कर रहा है।