विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'वो मेरा दोस्त है...', Salman Khan की फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर आया Vivek Oberoi का रिएक्शन

Published: Sat, 28 Nov 2026 09:10 PM (IST)

रामायणम् एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) को लेकर बात की है।

सलमान की मातृभूमि पर विवेक ओबेरॉय का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

सलमान की मातृभूमि पर विवेक ओबेरॉय का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. सलमान खान की फिल्म पर विवेक के बेबाक बोल

  2. मातृभूमि की सफलता पर विवेक ओबेरॉय की राय

  3. विवेक ओबेरॉय ने किसे बताया अपना अच्छा दोस्त?

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' (Maatrubhumi: May War Rest In Peace) को बड़े पर्दे पर उतारने की तैयारी में है। इस बीच अभिनेता विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने सलमान की फिल्म को लेकर बात की है।

विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान की आगामी फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि वह इस फिल्म का सपोर्ट कर रहे हैं या नहीं।

मातृभूमि पर बोले विवेक

दरअसल, विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में कैंसर पीड़ितों के लिए रामायणम् की स्क्रीनिंग का आयोजन किया था। इस स्क्रीनिंग में पहुंचे विवेक से जब वॉर ड्रामा 'मातृभूमि' के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने बेबाक अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने फिल्म के सपोर्ट में कहा-

मैं मानता हूं कि कोई भी फिल्म अगर हमारे भारतीय सेना के शौर्य, बहादुरी, साहस और वीरता के ऊपर बन रही है तो हमें एक ऑडियंस के तौर पर उसे सपोर्ट करना चाहिए।

डायरेक्टर को बताया दोस्त

विवेक ओबेरॉय ने 'मातृभूमि' के डायरेक्टर अपूर्व लखिया को अपना अच्छा दोस्त बताया जिनके साथ वह 'शूटआउट एट लोखंडवाला' में काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा, "उस फिल्म को बहुत प्यार मिले। मेरा दोस्त है, अपूर्व लखिया, जिसने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। शूटआउट एट लोखंडवाला उसके साथ की थी। तो उसके लिए भी ढेर सारी शुभकामनाएं। भगवान करे कि वो फिल्म बहुत सफल हो।"

 

 

आखिर में विवेक ओबेरॉय ने कहा, "लोगों को यह फिल्म प्रेरणा दे और मैं हमेशा कहता हूं कि कोई फिल्म जो हमारे वर्दी वालों भाइयों के लिए दिल में सम्मान पैदा करती है, वो फिल्म सफल हो।"

ईठा के साथ करेगी क्लैश

आपको बता दें कि 8 महीने के इंतजार के बाद सलमान खान की फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का क्लैश श्रद्धा कपूर की फिल्म ईठा (Eetha) से हो रही है।

यह भी पढ़ें- 'विद्युतजिह्व' बने Vivek Oberoi ने कैंसर पीड़ितों के लिए रखी Ramayana की खास स्क्रीनिंग, राम-सीता बनकर आए बच्चे

यह भी पढ़ें- सलमान खान के सपोर्ट में उतरे Vivek Oberoi, ट्रोलिंग को लेकर 'रामायण' एक्टर की दो टूक; बोले- नेगेटिविटी मत फैलाओ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।