विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुझे धमकी मिली, फिल्मों से निकाला...', Ramayana में 'विद्युतजीवा' बने Vivek Oberoi का छलका दर्द

Published: Sat, 07 Nov 2026 08:45 PM (IST)

रामायणम् (Ramayana) में विद्युतजीवा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने अपने बुरे फेज को याद किया है।

विवेक ओबेरॉय को याद आया बुरा वक्त। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

विवेक ओबेरॉय को याद आया बुरा वक्त। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. विवेक ओबेरॉय को फिल्मों से निकाला गया

  2. अंडरवर्ल्ड ने विवेक से फिल्मों से निकलवाया!

  3. विवेक ओबेरॉय ने बुरे फेज को किया याद

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'कंपनी' से अपना करियर शुरू किया था और पहली ही फिल्म से उन्हें पहचान मिल गई थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और स्टारडम हासिल की। मगर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस ने उनका करियर खतरे में डाल दिया। फिल्में जो साइन की थीं, वो छिन गईं।

अब विवेक ओबेरॉय ने एक बार फिर उस फेज के बारे में बात की है। रामायणम् में विद्युतजीवा की भूमिका निभाकर चर्चा में आए विवेक ने एक हालिया पॉडकास्ट में उस फेज को याद किया है, जब उन्हें अपनी आवाज उठाने के लिए धमकियां मिलीं। फिल्मों से निकाला गया।

आवाज उठाना पड़ा भारी

रीलर्न के साथ बातचीत में विवेक ओबेरॉय ने बिना नाम लिए उस फेज के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "यह मेरी जिंदगी का एक बहुत ही बुरा फेज था। मैंने किसी चीज के हक के लिए आवाज उठाई थी। मुझे लगता है कि एक सीमा होती है जिसे आप पार नहीं कर सकते हैं। महिलाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और एक निश्चित तरीके से व्यवहार किया जाना चाहिए।"

विवेक ओबेरॉय को मिली थी धमकी

विवेक ओबेरॉय ने आगे कहा, "मैंने जो गलत समझा, उसके प्रति मैं खड़ा हुआ और मुझे बहुत धमकाया जाने लगा। सक्सेस, हिट और अवॉर्ड्स के बावजूद, एक बहुत शक्तिशाली लॉबी ने कब्जा कर लिया। मैं अवांछित व्यक्ति बन गया। जिन फिल्मों को मैंने साइन किया था, उनसे लोग पीछे हटने लगे थे।"

Vivek Oberoi

अंडरवर्ल्ड से आते थे कॉल

विवेक ओबेरॉय ने बताया कि लोग उनके साथ काम करने से डरते थे, क्योंकि अंडरवर्ल्ड से उन्हें धमकियां मिलने लगी थीं। उन्होंने कहा, "जो लोग नैतिक कारणों से मेरे साथ खड़े रहने का फैसला करते थे, वे कुछ हफ्तों बाद अचानक फोन करके कहते, 'देखो भाई, मुझे अंडरवर्ल्ड से फोन आया है। गैंगस्टरों ने मुझे फोन करके कहा कि अगर तुमने इस आदमी के साथ फिल्म की, तो समझो तुम्हारा काम तमाम, तुम बर्बाद हो जाओगे।" मैंने सचमुच नर्क जैसी दर्द और बहुत बुरा वक्त झेला।"

विवेक ओबेरॉय ने कहा कि उन्हें फिल्में इसलिए नहीं मिली कि उनके पास टैलेंट नहीं था, या अच्छी परफॉर्मेंस नहीं थी, या वर्क एथिक सही नहीं था। जिस वजह से उन्हें काम नहीं मिला, उस चीज पर उनका कोई कंट्रोल नहीं था।

यह भी पढ़ें- सलमान खान के सपोर्ट में उतरे Vivek Oberoi, ट्रोलिंग को लेकर 'रामायण' एक्टर की दो टूक; बोले- नेगेटिविटी मत फैलाओ

यह भी पढ़ें- 'रावण' के साथ Vivek Oberoi का 2 सेकंड का फाइट सीन, इंटरनेट यूजर्स हुए क्रेजी; Ramayana में क्या है किरदार?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।