Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vivek Oberoi Birthday: 'चंदू' से 'माया डोलास' तक, इन किरदारों में विवेक ने फूंकी थी जान, फिर बने कृष 3 के काल

    By Jagran NewsEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sat, 02 Sep 2023 05:15 PM (IST)

    Vivek Oberoi Birthday Special 3 सितम्बर को विवेक ओबेरॉय अपना जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। उन्होंने राम गोपाल वर्मा की कंपनी फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की और इसके बाद एक से बढ़कर एक फिल्में दी। विवेक ने रोमांस फैमिली ड्रामा कॉमेडी जैसे कई किरदार निभाए। आज हम आपको यहां उनके कुछ ऐसे ही किरदारों के बारे में बताने वाले हैं।

    Hero Image
    3 सितम्बर को है विवेक ओबेरॉय का जन्मदिन।

    नई दिल्ली, जेएनएन। राम गोपाल वर्मा की 'कंपनी' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले विवेक ओबेरॉय का करियर एक वक्त में पीक पर रहा था। उनकी गिनती उभरते हुए सितारों में होती थी, जिसके सामने उड़ान भरने के लिए पूरा आकाश खुला है, मगर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवेक ऐसे उलझे की बुलंदी छूने से चूक गए। हालांकि, उन्होंने अभी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन जारी रखा। रोमांस, फैमिली ड्रामा, कॉमेडी, एक्शन, तकरीबन हर जॉनर में विवेक ने यादगार किरदार निभाए। 3 सितम्बर को उनके जन्मदिन के खास मौके पर याद करते हैं उनके कुछ बेहतरीन किरदार।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंदू (कंपनी)

    साल 2002 में रिलीज हुई राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'कंपनी' बॉलीवुड में विवेक ओबेरॉय की पहली फिल्म थी। विवेक ने अपनी डेब्यू फिल्म में चंदू के किरदार से अपने अभिनय का लोहा मनवाया। उनके एक्टिंग से हर कोई प्रभावित हो चुका था और सभी का मानना था कि विवेक बॉलीवुड के एक उभरते हुए चेहरे हैं।  इस फिल्म में अपने अभिनय के लिए अभिनेता ने बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर और  सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था।

    आदित्य (साथिया)

    कंपनी 2002 में रिलीज हुई और उसी वर्ष, विवेक ने साथिया जैसी रोमांटिक-ड्रामा में अभिनय करके अपनी वर्सेटिलिटी साबित की। रानी मुखर्जी के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला। उनके गुड लुक्स और चॉकलेट ब्वॉय अंदाज को लोगों ने खूब पसंद किया। यह विवेक की बेहतरीन फिल्मों में से एक रही। वहीं, इस फिल्म के लिए विवेक को फिल्मफेयर अवार्ड्स में बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन भी मिला। आज भी  ‘साथिया’ की एक अलग ही फैन फॉलोइंग है।

    युवा

    'युवा' मणिरत्नम द्वारा निर्देशित एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म थी, जो साल 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय ने अर्जुन बालचंद्रन का किरदार निभाया था। यह फिल्म स्नातक स्तर के छात्रों के राजनीति में प्रवेश और चुनावों के इर्द-गिर्द घूमती है। ओबेरॉय ने अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, रानी मुखर्जी, एशा देओल, करीना कपूर खान के साथ स्क्रीन साझा की था। इन बड़े एक्टर्स के होने के बावजूद विवेक ने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया था। IMDb पर इस फिल्म की रेटिंग 7.4 है। 

    मीत (मस्ती)

    निर्देशक इंद्र कुमार की साल 2004 में आयी फिल्म 'मस्ती' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म है। ये विवेक ओबेरॉय, आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख द्वारा निभाए गए तीन विवाहित पुरुषों की कहानी है। अपने विवाहित जीवन से ऊबकर, तीनों जीवन में कुछ एडवेंचरस करने के लिए निकलते हैं, लेकिन जल्द ही यह उनके लिए एक बड़ी मुश्किल ले आता है। इस फिल्म से विवेक ने यह प्रूफ कर दिया कि वो सिर्फ गंभीर किरदार ही नहीं, बल्कि लोगों को हंसाने में भी माहिर हैं। 

    केसु या केशव (ओमकारा)

    2006 में रिलीज हुई 'ओमकारा' एक एक्शन ड्रामा क्राइम फिल्म थी, जिसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया था। इस फिल्म में विवेक ने केशव उर्फ केसु फिरंगी का किरदार निभाया था। इस मूवी में उनके बेहतरीन एक्टिंग का पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार अपने नाम किया था। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक ओथेलो पर आधारित थी। ओबेरॉय ने अजय देवगन और सैफ अली खान के साथ स्क्रीन शेयर किया था।

    माया डोलास  (शूटआउट एट लोखंडवाला)

    साल 2007 में, विवेक ओबेरॉय अपूर्व लाखिया की 'शूटआउट एट लोखंडवाला' में नजर आए। उन्होंने फिल्म में गैंगस्टर माया डोलास की भूमिका निभाई और बेहतरीन एक्टिंग कर एक बार फिर अपने आपको दर्शकों के सामने खुद को प्रूव किया। यह स्पष्ट रूप से उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ परफॉरमेंस में से एक रहा है।

    काल (कृष 3)

    साल 2013 में विवेक ओबेरॉय ने 'कृष 3' में एक नेगेटिव भूमिका निभाई। उनका किरदार काल उनके द्वारा पहले किए गए सारे किरदारों से बिल्कुल अलग था। ये सुपर विलेन का रोल था। अभिनेता के अभिनय की सभी ने सराहना की और उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए फिल्मफेयर अवार्ड का नॉमिनेशन भी मिला। 

    विवेक ओबेरॉय का एक्टिंग करियर काफी तेजी से आगे बढ़ा। विवेक अब फिल्मों के साथ ओटीटी पर भी खूब सक्रिय हैं और कई सफल वेब सीरीज का हिस्सा रहे हैं।

    comedy show banner