Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Vivek Agnihotri: अनुराग कश्यप पर कमेंट कर बुरे फंसे विवेक, लोगों ने कह- जिसकी सोच में ही द्वेष भरा हो उसके...

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Wed, 14 Dec 2022 12:07 PM (IST)

    आपको बता दें कि हाल ही में अनुराग ने कहा था कि नागराज मंजुले की सैराट पर कमेंट किया था। उन्होंने कहा था कि सैराट की सक्सेस ने मराठी सिनेमा को नष्ट कर दिया क्योंकि हर कोई पैसा कमाने के मकसद से फिल्म को फॉलो करना चाहता था।

    Hero Image
    Photo Credit : Vivek Agnihotri Anurag Kashyap Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Vivek Agnihotri on Anurag Kashyap: 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। विवेक हर मुद्दे पर अपनी राय देते नजर आते हैं। हालांकि कई बार उन्हें इसके लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया गया है। इसी बीच एक बार फिर से विवेक अग्निहोत्री चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस बार वो अपने बयान की वजह से नहीं बल्कि अनुराग कश्यप की कमेंट पर असहमत होने की वजह से। विवेक ने अनुराग कश्यप के एक हालिया बयान पर रिएक्शन देते हुए कहा कि वह ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के डायरेक्टर से असहमत हैं।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुराग कश्यप की बात से असहमत नजर आए विवेक अग्निहोत्री  

    ‘द कश्मीर फाइल्स’ डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री हाल ही में अनुराग कश्यप के एक न्यूज आर्टिकल के स्क्रीनशॉट को मंगलवार शाम को ट्विटर पर शेयर किया है। इस न्यूज आर्टिकल की हेडिंग में लिखा था, 'कंतारा और पुष्पा जैसी फिल्में इंडस्ट्री को नष्ट कर रही हैं: अनुराग कश्यप।' इस आर्टिकल के साथ ही विवेक ने कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं बॉलीवुड के इकलौते मिलॉर्ड के विचारों से पूरी तरह असहमत हूं। क्या आप सहमत हैं?' विवेक के इस ट्वीट पर लगातार यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं।

    विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट पर आ रहे हैं ऐसे कमेंट

    विवेक अग्निहोत्री का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देते दिख रहे हैं। वहीं कई यूजर्स विवेक को फिर से ट्रोल करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, 'पहले इंटरव्यू देखिए..उसे वास्तव में यहां गलत तरीके से कोट किया गया है।' वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपके विवेक को भला कौन चुनौती दे सकता है? जिसकी सोच में ही द्वेष भरा हो उसे भला अनुराग कैसे पसंद आएगा?' एक लिखता है, 'सर, विद ड्यू रिस्पेक्ट, प्लीज अधूरे ट्विस्टेड हेडलाइंस या खबरों पर भरोसा न करें। पूरे इंटरव्यू का लिंक शेयर करें।' इस तरह के कई और कमेंट आपको इस पोस्ट पर देखने को मिलेगा। 

    यह भी पढ़ें: Vijay Sethupathi: विक्रम वेधा एक्टर विजय का ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हुए फैंस, पहली नजर में पहचानना हुआ मुश्किल

    यह भी पढ़ें: Tejasswi Prakash के साथ फोटोग्राफर्स ने की ऐसी हरकत, बॉडीगार्ड ने कहा- 'मैं अब मारूंगा बता रहा हूं...'