विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vijay Sethupathi:विक्रम वेधा एक्टर विजय का ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हुए फैंस, पहली नजर में पहचानना हुआ मुश्किल

By Priti KushwahaEdited By:
Published: Wed, 14 Dec 2022 10:48 AM (IST)

विजय सेतुपति आखिरी बार फिल्म डीएसपी में नजर आए थे। वहीं अब वो जल्द ही हिंदी ​सिनेमा में भी डेब्यू ...और पढ़ें

Photo Credit : Vijay Sethupathi Instagram Photos Screenshot
Photo Credit : Vijay Sethupathi Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Vijay Sethupathi Transformation: साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति उन स्टार्स में से हैं जो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। बीते का काफी वक्त से मीडिया से दूर नजर आ रहे हैं। उन्हें पब्लिक अपीयरेंस करते नहीं देखा गया था, लेकिन अब उनकी जो तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। उसे देखकर आपको यकीन झटका लगने वाला है। इस तस्वीर में विजय को पहचान पाना उनके फैंस के लिए काफी मुश्किल होगा।

विजय सेतुपति के ट्रांसफॉर्मेशन ने किया फैंस को हैरान

विजय सेतुपति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनका लुक ही पूरा का पूरा बदला हुआ नजर आ रहा है। इस तस्वीर में उनके ट्रांसफॉर्मेंशन को देखकर जहां फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं हैरान भी हैं। फोटो में विजय सफेद रंग की शर्ट पहने हुए मिरर में अपनी सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। वहीं उनका क्लीन शेव उनपर काफी सूट कर रहा है। इस दौरान उनका वजन पहले से काफी कम नजर आ रहा है। खुद को फिट देखकर खुद विजय भी काफी खुश दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ विजय ने कोई कैप्शन नहीं लिखा है। विजय ने अपना लुक किसी फिल्म के लिए बदला है या फिर यूं ही इस बात की ऑफिशियल इन्फॉर्मेशन उन्होंने नहीं दी है, लेकिन उनकी बॉडी के ट्रांसफॉर्मेशन को साफतौर से नोटिस किया जा सकता है।

फैंस कर रहे हैं जमकर कमेंट

विजय सेतुपति की इस तस्वीर को अब तक लाखों फैंस लाइक कर चुके हैं। वहीं इस पर कमेंट कर उनकी लगातार तारीफ भी कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, 'सर, आप हमेशा से ही स्मार्ट लगते हो।' वहीं एक दूसरा लिखता है, ' आपका अकाउंट हैक तो नहीं हो गया है। एक और यूजर ने कहा- 'क्या तो चेंज है। आप जैसा कोई नहीं। इस तरह के ना जाने कितने कमेंट्स विजय की इस तस्वीर पर आ रहे हैं।