पति निक के नंबर 1 बनने पर पत्नी प्रियंका को मिला तोहफा, जानिए क्या है Extra Chopra Jonas
Priyanka chopra jonas प्रियंका की फिल्मों की बात करें तो उनकी फिल्म द स्काई इज़ पिंक की शूटिंग पूरी हो चुकी है। ...और पढ़ें
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा जोनस Priyanka chopra jonas इन दिनों काफी खुश हैं। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में अच्छी तरह से बैलेंस करते हुए वे आगे बढ़ रही हैं। प्रियंका के पति निक जोनस Nick jonas को लेकर हाल ही में अच्छी खबर आई है कि उनका म्यूजिक एलबम ''सकर'' बिलबोर्ड के हॉट 100 सॉन्ग्स चार्ट में नंबर 1 पर आ गया है। इसको लेकर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी। और अब उनके पति की इस बड़ी उपलब्धि के बाद पत्नी प्रियंका को एक खास तोहफा भी मिल गया है।
जी हां, प्रियंका चोपड़ा जोनस को पति निक जोनस की सफलता के बाद एक खास तोहफा मिल गया है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में कुछ तस्वीरों को शेयर किया है जिसमें वे पति निक संग एंजॉय करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों के साथ एक कार को भी देखा जा सकता है जो कि बिल्कुल नई है।
प्रियंका लिखती हैं कि, जब हबी नंबर 1 पर आए तो वाइफी को कार मिलती है। इंट्रोड्यूसिंग एक्सट्रा चोपड़ा जोनस। हा...हा। आई लव यू बेबी। बेस्ट हसबैंड एवर। प्रियंका ने कार के ब्रांड को भी इस पोस्ट में टैग किया है।

View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: Kalank Teaser लॉन्च पर आलिया और वरुण के बीच ऐसी हुई नोकझोंक, पढ़िये
आपको बताया था कि, निक जोनस ने रिकॉर्ड कायम किया है और इसको लेकर प्रियंका काफी खुश हैं। हाल ही में प्रियंका ने खुद ट्विट करते हुए इस बात की जानकारी दी थी। वे लिखती हैं कि, द जोनस ब्रदर्स का डेब्यू म्यूजिक वीडियो बिलबोर्ड हॉट 100 में नंबर 1 पर आ गया है। इससे ज्यादा मैं प्राउड फील नहीं कर सकती।

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिन पहले जो ब्रदर्स के म्यूजिक एलबम 'सकर' को शेयर भी किया था।
The Jonas Brothers debut at No. 1 on Billboard Hot 100!! OMGeeeeeee!! I Could not be more proud of you guys (screaming inside)♥️ @nickjonas @kevinjonas @joejonas
— PRIYANKA (@priyankachopra) March 11, 2019
https://t.co/MqjT5Kkv7G
प्रियंका की फिल्मों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द स्काई इज़ पिंक की शूटिंग पूरी हो चुकी है। लंदन, अंडमान और निकोबार आईलैंड व मुंबई में फिल्म के अलग-अलग शेड्यूल को स्टारकास्ट फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा जोनस, जायरा वसीम और रोहित सराफ ने फिल्म की शूटिंग को पूरा किया। कुछ दिनों पहले प्रियंका भारत आई थी। दिल्ली में वे अपने भाई की सगाई में शामिल हुई थी। इसके बाद वे मुंबई आ गई थी। सोमवार को खबर आई थी कि वे मुंबई से अमेरिका के लिए रवाना हो गई हैं। प्रियंका की लेटेस्ट पोस्ट को देखकर यही लग रहा है कि वे अमेरिका में हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।