Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Trending Taimur: क्यूटनेस के बाद अब तैमूर की ‘चोटी’ चर्चा में

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Mon, 26 Feb 2018 11:51 AM (IST)

    "तैमूर की आजकल की हरकतें देखकर अब उसे बाहर ले जाने में भी डर लगता है और ख़ासकर जब उसकी बहन इनाया नाओमी( सैफ़ की बहन सोहा की बेटी) साथ हो।"

    Trending Taimur: क्यूटनेस के बाद अब तैमूर की ‘चोटी’ चर्चा में

    मुंबई। बॉलीवुड के सबसे चर्चित और सुपर क्यूट स्टार हो चुके तैमूर अली खान की तूती दुनिया भर में बोलती है। उनकी हर हरकत कैमरों में कैद हो कर सबके सामने आ जाती है । पापा सैफ़ अली खान और मम्मी करीना को भी उनकी तस्वीरें सार्वजानिक होने से कोई एतराज़ नहीं है और इसी कारण आज सोशल मीडिया में तैमूर फिर से ट्रेंड हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोशल मीडिया पर तैमूर की तस्वीरें तो अक्सर आती रहती हैं, जिसमें अब तक तो उनके क्यूटनेस से सभी फ़िदा थे लेकिन ताज़ा तस्वीर में अब थोड़े बड़े हो गए तैमूर की चोटी आकर्षण का केंद्र बन गई है। एक तस्वीर में वो अपनी पापा सैफ़ अली खान की फोटो को निहार रहे हैं और पोनी-टेल की कहानी हर कोई अपने अपने तरीके से सुना रहा है।

    समय समय पर करीना और सैफ़ सोशल मीडिया पर तैमूर की तस्वीरें डालते रहते हैं और बाकी मीडिया के फोटोग्राफर्स । हाल ही में ऋषि और रणधीर कपूर ने मीडिया पर इस बात के लिए गुस्सा भी उतरा था कि वो हर वक्त तैमूर के पीछे क्यों पड़े रहते हैं। कुछ दिनों पहले सैफ़ ने कहा था कि तैमूर को लोग सिर्फ़ इसलिए नहीं पसंद करते क्योंकि वो करीना कपूर और सैफ़ अली खान के बेटे हैं, बल्कि उसमें इतनी ज़्यादा क्यूटनेस भरी है कि कोई भी एक बार देख कर ही उसका दिवाना हो जाता है।

    सैफ़ अली खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि तैमूर अब उस उम्र के बच्चों में आ चुका है, जिसमें बच्चे किसी वस्तु को देख कर रिएक्ट करने लगते हैं। वो भी करता है। चीजें उठता है, उनको हासिल करने की ज़िद करता है। चीज हाथ में आ जाने पर उसे गुस्से से दूर फेंक देता है। तैमूर की आजकल की हरकतें देखकर अब उसे बाहर ले जाने में भी डर लगता है और ख़ासकर जब उसकी बहन इनाया नाओमी( सैफ़ की बहन सोहा की बेटी) साथ हो। ऐसा इसलिए भी कि तैमूर हर चीज़ पर झपट्टा मारते हैं। इनाया के साथ खेलते समय उसे नाखून से खरोंच न आ जाए इसलिए उस समय काफ़ी ध्यान रखना पड़ता है।

    यह भी पढ़ें: Blackमेल Trailer: इस अप्रैल इरफ़ान बनेंगे 'फूल', खुद को ही देंगे फिरौती