विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगले साल इस दिन खुलेगी नई 'सड़क', लेकिन उस पर चलेगा कौन

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 31 Jul 2018 03:38 PM (IST)Updated: Wed, 01 Aug 2018 12:05 PM (IST)

फिल्म सड़क में संजय दत्त ने जबरदस्त रोल निभाया था। वो एक सेक्स वर्कर से प्यार करने वाले ऐसे प्रेमी के रोल में थे जो ज़माने से लड़ जाता है।

अगले साल इस दिन खुलेगी नई 'सड़क', लेकिन उस पर चलेगा कौन
अगले साल इस दिन खुलेगी नई 'सड़क', लेकिन उस पर चलेगा कौन

मुंबई। करीब 28 साल पहले आई संजय दत्त स्टारर फिल्म सड़क का दूसरा भाग इस साल शुरू होने की उम्मीद है और इसके लिए भट्ट खेमा पूरी तरह तैयार है। फिल्म की रिलीज़ डेट घोषित कर दी गई है लेकिन अब तक स्टारकास्ट के नाम उजागर नहीं किये गए हैं।

महेश भट्ट के प्रोडक्शन में बनने वाली सड़क के इस सीक्वल को 15 नवंबर 2019 में रिलीज़ किया जाएगा। भट्ट ख़ेमा इस फिल्म को प्रोड्यूस करेगा लेकिन बाकी सब के बारे में फिलहाल गोपनीयता बरती गई है। कहा गया है कि जल्द ही निर्देशक और कलाकारों के नाम बता दिए जाएंगे। पिछले दोनों में कई बार संजय दत्त महेश भट्ट के दफ्तर में चक्कर काट चुके हैं इसलिए माना जा रहा है कि पिछली सड़क की तरह वो भी इस फिल्म में होंगे। फिल्म सड़क 2 में संजय दत्त अहम् रोल में होंगे लेकिन अभी तक डायरेक्टर नहीं तय हुआ है। सिर्फ़ ऐसी ख़बरें हैं कि पूजा भट्ट निर्देशन के मैदान में उतर सकती हैं।

पिछले साल पूजा ने कहा था कि वो फिल्म सड़क 2 में संजय दत्त के डिप्रेशन पर फोकस कर रही हैं, जो उन्होंने नशे की प्रवृति का शिकार होने के बाद झेला था। एक समारोह में संजय दत्त ने कहा था कि सड़क जब भी दोबारा बनेगी , वो इस फिल्म का हिस्सा जरूर बनना चाहेंगे। फिल्म सड़क में संजय दत्त ने जबरदस्त रोल निभाया था। वो एक सेक्स वर्कर से प्यार करने वाले ऐसे प्रेमी के रोल में थे जो ज़माने से लड़ जाता है। हाल ही में इसके कुछ नैरेशन भी किये गए हैं।

बताया जा रहा है कि कहानी इस बार नए ज़माने की सोच के साथ लिखी जा रही है । पर रिलेशनशिप और मोहब्बत को उतनी ही तवज्जो रहेगी। बताया जाता है कि पूजा यंग जनरेशन के रोल में कोई चॉकलेटी बॉय नहीं चाहतीं। हीरो माचो पर्सनालिटी वाला होगा और हीरोइन में इमोशन को कैरी करने के गुण भी। अब सबसे बड़ी बात ये कि क्या आलिया भट्ट ने अपने पिता महेश भट्ट के लिए पहली बार काम करने का भी मन बना लिया है? ये फिल्म पिछले साल शुरू होनी थी लेकिन ऐसा नहीं होगा सका। इसका सबसे बड़ा कारण आलिया भट्ट की मसरूफ़ियत रही।

राज़ी के बाद रणवीर सिंह के साथ ज़ोया अख़्तर की गल्ली बॉय और फिर करण जौहर प्रोडक्शन की रणबीर कपूर स्टारर ब्रह्मास्त्र । इसी कारण सड़क 2 को टाल दिया गया है। हालांकि अभी इस बात का कन्फर्मेशन नहीं है कि आलिया भट्ट ही इस फिल्म की हीरोइन होंगी।

यह भी पढ़ें: Box Office: सावन में लग गई आग: अगस्त में इतनी सारी फिल्में, कौन सी देखेंगे आप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।