Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यश चोपड़ा को बर्थडे नज़राना: 11 साल बाद यशराज लौटे रितिक, करेंगे इनके साथ हीरोपंती

    घोषणा होते ही रितिक और टाइगर ने ट्विटर पर 'गुरु गेम' शुरू कर दिया।

    By Manoj KhadilkarEdited By: Updated: Fri, 29 Sep 2017 12:12 PM (IST)
    यश चोपड़ा को बर्थडे नज़राना: 11 साल बाद यशराज लौटे रितिक, करेंगे इनके साथ हीरोपंती

    अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। यशराज फिल्म्स ने एक नयी फिल्म की घोषणा कर दी है। ये फिल्म रितिक रोशन और टाइगर श्रॉफ को लेकर बनाई जाएगी। इस फिल्म के साथ रितिक रोशन 11 साल बाद उन यश चोपड़ा के बनाये बैनर में वापसी करेंगे, जिनका बुधवार को जन्मदिन है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करने वाले हैं। यशराज ने यह घोषणा ख़ास अपने संस्थापक यश चोपड़ा के जन्मतिथि पर की है। यह पूरी तरह से एक्शन फिल्म होगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल अप्रैल में शुरू होगी और 25 जनवरी 2019 को फिल्म रिलीज़ की जायेगी। उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी होंगे जो रितिक की तरह ही डांस और एक्शन के महारथी हैं। रितिक रोशन ने ऐश्वर्या राय के साथ साल 2016 में फिल्म धूम 2 में काम किया था। एक दशक बाद ये रितिक की यशराज के साथ फिल्म होगी। टाइगर को रितिक का सबसे बड़े फैन माना जाता है और वो अक्सर रितिक के हुनर के पुल बांधते रहते हैं। इसलिए उनके लिए ये खास मौक़ा है। घोषणा होते ही रितिक और टाइगर ने ट्विटर पर 'गुरु गेम' शुरू कर दिया।

    यह भी पढ़ें:बॉक्स ऑफ़िस:ऊंची बिल्डिंग चढ़ने के लिए वरुण धवन को डबल चुनौती, जानें क्या है ख़ास

     

    यशराज बैनर ने कुछ दिनों पहले ही अपनी अगली फिल्मों का कैलेण्डर जारी किया है, जिसके मुताबिक आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर विजय कृष्ण आचार्य की फिल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान सात नवंबर 2018 को, वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की शरत कटारिया निर्देशित सुई धागा 28 सितंबर 2018 को, अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की दिबाकर बनर्जी निर्देशित "संदीप और पिंकी फरार" तीन अगस्त 2018 को और रानी मुखर्जी चोपड़ा की सिद्धार्थ पी मल्होत्रा सिद्धार्थ पी मल्होत्रा निर्देशित 'हिचकी ' 23 फरवरी को रिलीज़ होगी।