Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभिषेक बच्चन के बचपन की ये 7 दुर्लभ तस्वीरें जीत लेंगी आपका दिल

    By Hirendra JEdited By:
    Updated: Sat, 09 Feb 2019 07:51 AM (IST)

    अभिषेक बच्चन की इन तस्वीरों को देखकर आप भी अपने बचपन में खो जायेंगे। तब से लेकर आज तक अभिषेक का लुक काफी बदल गया है और उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ...और पढ़ें

    Hero Image
    अभिषेक बच्चन के बचपन की ये 7 दुर्लभ तस्वीरें जीत लेंगी आपका दिल

    मुंबई। अभिनेता अभिषेक बच्चन 5 फरवरी को अपना बर्थडे मनाते हैं। इस साल अभिषेक बच्चन ने अपना 43 वां बर्थडे मनाया। हाल ही में वो अपनी फ़िल्म मनमर्जियां में नज़र आये थे। बहरहाल, हम आपको दिखाते हैं उनके बचपन की कुछ चुनिंदा तस्वीरें! एक तस्वीर उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने खुद शेयर की है! 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभिषेक बच्चन अपने सेन्स ऑफ़ ह्यूमर के लिए भी जाने जाते हैं और उनकी विनम्रता के भी सभी कायल हैं। पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या के साथ अक्सर वो नज़र आते रहते हैं। अभिषेक अपनी मॉम जया बच्चन के बेहद करीब हैं। जूनियर बच्चन सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं और ये सभी तस्वीरें हमने उनके सोशल मीडिया अकाउंट से ली हैं। सोशल मीडिया पर अभिषेक अक्सर अपने बचपन की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इस तस्वीर में आप उनके साथ अमिताभ बच्चन और जया बच्चन को देख सकते हैं।

    दूसरी तस्वीर में आप अमिताभ बच्चन को अपने प्यारे बेटे अभिषेक के साथ देख पा रहे हैं। बाप-बेटे की यह बॉन्डिंग आज भी कुछ ऐसी ही है।

    तस्वीरें बताती हैं कि सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अपने व्यस्त समय में भी बेटे अभिषेक के साथ वक़्त गुज़ारना नहीं भूलते थे। 

    इस तस्वीर में आप अभिषेक बच्चन और उनकी दीदी श्वेता बच्चन को देख सकते हैं। यह तस्वीर श्वेता ने अपने इन्स्टा पर शेयर करते हुए लिखा कि अभिषेक के लिए शब्दों और वजहों से परे है उनका प्यार!  

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Love you beyond words and reason ♥️

    A post shared by S (@shwetabachchan) on

    इस तस्वीर में व्हीलचेयर पर अभिषेक के दादा जी और चर्चित लेखक हरिवंश राय बच्चन भी देखे जा सकते हैं। जबकि उनके पीछे अमिताभ अपने बेटे अभिषेक से कुछ संवाद करते कैमरे में कैद हुए हैं।  

    पिता के साथ अभिषेक बच्चन की एक और क्यूट सी तस्वीर। 

    अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में फ़िल्म रिफ्यूजी से अपना बॉलीवुड का सफ़र शुरू किया था। यह तस्वीर उसी दौरान की है। इस तस्वीर में अभिषेक फ़िल्म के डायरेक्टर जे पी दत्ता के साथ नज़र आ रहे हैं। 

    'युवा', 'सरकार' और 'कभी अलविदा न कहना' के लिए अभिषेक बच्चन को फ़िल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का खिताब भी मिल चुका है।  'पा', 'दिल्ली 6', 'दोस्ताना', 'उमराव जान', 'मैं प्रेम की दीवानी हूं', 'हैप्पी न्यू इयर', 'हाउस फुल 3' जैसी लगभग 60 फ़िल्मों में अभिषेक अपने अभिनय से सबका दिल जीत चुके हैं। फिल्मों के अलावा वो स्पोर्ट्स में भी बेहद दिलचस्पी रखते हैं और कबड्डी लीग की एक टीम के मालिक भी हैं। बहरहाल, ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अभिषेक के बचपन की ये एक तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। फोटो के साथ ऐश्वर्या लिखती हैं- 'Always My Baby.. Happy Happy Birthday Baaabyyy'

    यह भी पढ़ें: स्टाइलिश वाइफ करीना और क्यूट बेटे तैमूर संग सैफ़ अली ख़ान की आउटिंग, देखें तस्वीरें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    🥰always...My Baby😘HAPPY HAPPY BIRTHDAY BAAABYYY💖✨🤗💝⭐️

    A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on