Move to Jagran APP

खूबसूरत वाइफ करीना और लाड़ले बेटे तैमूर संग जब घूमने निकले सैफ़ अली ख़ान, देखें तस्वीरें

सैफ़ और करीना के नन्हें तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब देखी जाती हैं। दो साल के तैमूर के बारे में यह कहना गलत नहीं होगा कि वो इंडिया ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं।

By Hirendra JEdited By: Published: Thu, 07 Feb 2019 09:23 AM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 07:53 AM (IST)
खूबसूरत वाइफ करीना और लाड़ले बेटे तैमूर संग जब घूमने निकले सैफ़ अली ख़ान, देखें तस्वीरें
खूबसूरत वाइफ करीना और लाड़ले बेटे तैमूर संग जब घूमने निकले सैफ़ अली ख़ान, देखें तस्वीरें

मुंबई। सैफ़ अली ख़ान और करीना कपूर ख़ान की जोड़ी लाजवाब है। दोनों ही अक्सर सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। लेकिन, इन दोनों के साथ ही इनके बेटे तैमूर अली ख़ान भी हेडलाइन में रहते हैं। इस बीच बुधवार शाम तीनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो आप यहां देख सकते हैं।

loksabha election banner

आप देख सकते हैं सैफ़ अली ख़ान और करीना कपूर बेटे तैमूर के साथ आउटिंग पर निकले हैं। आम तौर पर तैमूर जिन्हें सैफ़ टिम के नाम से पुकारते हैं वो अक्सर या तो सैफ़ या तो अपनी मॉम करीना या फिर अपने मेड के साथ नज़र आते हैं। लेकिन, बुधवार को सैफ़-करीना और तैमूर एक साथ नज़र आ रहे हैं। सैफ़ और करीना इस दौरान बेहद रिलैक्स मूड में देखे जा सकते हैं। जबकि तैमूर पापा का हाथ थामे घूमने का मज़ा ले रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: गौरी ख़ान संग पार्टी के बाद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा फिर दिखे साथ-साथ, देखें तस्वीरें

करीना कपूर के बारे में आप जानते हैं कि तैमूर के जन्म के बाद वो बीते साल वीरे दी वेडिंग फ़िल्म से कमबैक कर चुकी हैं और अब वो अक्षय कुमार के साथ अपनी आने वाली फ़िल्म गुड न्यूज़ के लिए चर्चा में रहती हैं। करीना जो अपनी स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं, आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में भी वो इस आउटफिट में बेहद स्टाइलिश लग रही हैं।

सैफ़ पहले भी कह चुके हैं कि अब वो अपना ज्यादा से ज्यादा समय बेटे तैमूर के साथ गुजारना पसंद करते हैं। इसलिए उन्हें जब भी मौका मिलता है वो तैमूर के साथ आउटिंग पर निकल जाते हैं। बहरहाल, इस तस्वीर में सैफ़ की नज़र तैमूर पे है और तैमूर गोगल्स लगाये कैमरे की तरफ देख रहे हैं। 

आप देख सकते हैं तैमूर इस दौरान कुछ अलग तरह के ड्रेस में नज़र आ रहे हैं। तैमूर इन तस्वीरों में बेहद क्यूट लग रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन की पार्टी में आराध्या ही नहीं आमिर ख़ान की बेटी इरा ने भी खींचा ध्यान, देखें तस्वीरें

सैफ़ और करीना के नन्हें तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब देखी जाती हैं। अपने जन्म के बाद से ही तैमूर लगातार ख़बरों में रहे हैं। दो साल के तैमूर के बारे में यह कहना गलत नहीं होगा कि वो इंडिया ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.