Vishal Mishra की आवाज में छा गया 'सीता मइया चलली छठ करे' गाना, Chhath Puja से पहले YouTube पर भक्ति गीत की धूम
विशाल मिश्रा (Vishal Mishra) ने फिर से छठ गीत बनाया है। उन्होंने 'द वन' के बाद अपने नए छठ गीत ...और पढ़ें

HighLights
विशाल मिश्रा ने गाया छठ गीत
छठ पूजा से पहले जारी किया गीत
विशाल का गाना मिनटों में वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल मिश्रा ने बॉलीवुड गानों के अलावा डिवोशनल गानों को भी आवाज दी है। साल 2021 में उन्होंने 'छठी मइया बुलाए' गाना गाया था जो सुपरहिट हुआ था और आज भी खूब सुना जाता है।
इसके बाद उन्होंने 'द वन' (The Vvaan) के लिए छठ गीत गाया था। अब विशाल ने एक और छठ गीत रिलीज कर दिया है, वो भी छठ पूजा से करीब 10 दिन पहले। उन्होंने इस गीत को माता सीता के साथ जोड़कर बनाया है।
विशाल मिश्रा का नया छठ गीत
विशाल मिश्रा ने 4 नवंबर को यूटयूब पर छठ गीत 'सीता मइया चलली छठ करे' (Sita Maiya Chalali Chhath Kare Song) गीत बनाया है। यूट्यूब पर जारी किए गए इस गीत को खुद विशाल मिश्रा ने ही गाया है और उन्होंने खुद ही संगीत भी तैयार किया है।
चंद मिनटों में वायरल हुआ गाना
इस गीत के बोल कौशल किशोर (Kaushal Kishore) ने लिखे हैं। माता सीता और छठी मइया के इर्द-गिर्द बना यह गीत दिल को छू लेता है। विशाल मिश्रा की मधुर आवाज, उनका संगीत और गाने के बोल बहुत ही खूबसूरत हैं। कुछ ही मिनटों में गाना सोशल मीडिया पर छा गया है। यूट्यूब पर इसके व्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं। साथ ही लोग गाने की तारीफ भी कर रहे हैं।
5 साल पहले गाने ने मचाई थी धूम
इससे पहले 2021 में भी विशाल मिश्रा ने छठ गीत गाया था। उनका यह गीत 6 नवंबर को ही जारी हुआ था और रिलीज होते ही यह छा गया था। इस गीत को भी विशाल मिश्रा ने ही गाया था और बोल कौशल किशोर ने लिखे थे। उन्होंने यह गीत भी छठ पूजा से ठीक पहले ही जारी किया था। इस गीत को पांच साल में 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
'द वन' में भी विशाल ने गाया था छठ गीत
इसी साल 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई छठ पूजा पर बनी फिल्म 'द वन' में विशाल मिश्रा ने 'छठी मइया' गीत गाया था। इस गीत को 5.8 करोड़ से ज्यादा बार सुना गया। इस गीत के बोल भी कौशल किशोर ने लिखे थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।