घाटों पर खूब बजता है Maithili Thakur का ये छठ गीत, सुनते ही छठी मइया की भक्ति में डूब जाएगा मन!
मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) ने चार साल पहले एक छठ गीत (Chhath Song) गाया था जो हर साल घाटों की शोभा बढ़ा रहा है।

मैथिली ठाकुर का छठ गीत। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब
HighLights
मैथिली ठाकुर का सबसे पॉपुलर छठ गीत
छठ पूजा के दौरान बजता है मैथिली का गाना
बिहार की संस्कृति दिखाता है गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छठ पूजा (Chhath Puja) का त्योहार आने वाला है। घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं, घाट सजने लगे हैं और छठ गीत (Chhath Song) बजने लगे हैं। छठ पूजा पर कई आइकॉनिक गाने बने हैं जो भक्ति में मग्न कर देते हैं।
4 साल पहले मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) ने भी एक छठ गीत गाया था जो हर साल घाटों की शोभा बढ़ाता है। इस गीत में छठी मइया की आस्था और भगवान सूर्य की पूजा को दिखाया गया है।
मैथिली ठाकुर का मशहूर छठ गीत
लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने मैथिली, अवधि और भोजपुरी भाषा में कई गीत गाए हैं। उनके गीतों को यूपी-बिहार में खूब सुना जाता है। उनका एक गीत छठी मइया पर बना था। यह गीत 2022 में रिलीज किया गया था जो अब कल्ट क्लासिक छठ गीत में गिना जाता है। यह गीत है 'सोना सुरुज देव' (Sona Surujdev Chhath Song)।

बिहार की लोक संस्कृति से जुड़ा है गीत
'सोना सुरुज देव' छठी मईया की लोक संस्कृति को दर्शाने वाला गीत है। यह गीत मैथिली ठाकुर के अलावा बिहार की कई लोक गायिकाओं ने गाया है। हालांकि, 2022 में मैथिली ठाकुर ने इस गीत को गाया और इसे अमर बना दिया। इस गीत को भगवान सूर्य (सुरुज देव) की महिमा में गाया जाता है।
ढोल-तबला से बना है संगीत
मैथिली ठाकुर के इस छठ गीत (Maithili Thakur Chhath Song) के बोल राकेश निराला ने लिखे थे। वहीं, इसका संगीत विनय दयाल ने तैयार किया था। इस गाने के संगीत को बांसुरी, शहनाई, तबला, ढोल और बाकी इंस्ट्रुमेंट्स से तैयार किया था।
यह गाना जब भी बजता है तो सुनने वालों को भक्ति में लीन कर देता है। यह यूट्यूब पर सुने जाने वाले सबसे पॉपुलर छठ गीतों में से एक है जो हर साल छठ पूजा के दौरान घाटों पर जरूर बजता है। गाने के वीडियो में छठ पूजा की झलकियां दिखाई गई हैं।
