विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

The Vvaan में सुनाई दी शारदा सिन्हा की आवाज, 10 साल पुराने छठ गीत ने किया सबको इमोशनल; लोग बोले- आंसू आ गए...

Published: Sat, 26 Sep 2026 03:10 PM (IST)

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना की फिल्म द वन (The Vvaan) में दिवंगत गायिका शारदा सिन्हा का पुराना छठ गीत (Chhath Song) शामिल किया गया।

द वन में शादरा सिन्हा का छठ गीत। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

द वन में शादरा सिन्हा का छठ गीत। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

HighLights

  1. द वन मूवी में शामिल शारदा सिन्हा की आवाज

  2. शारदा सिन्हा के छठ गीत ने किया भावुक

  3. छठ पूजा के इर्द-गिर्द घूमती है फिल्म की कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की लेटेस्ट रिलीज फिल्म द वन (The Vvaan) बीते दिन ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा एक्साइटमेंट इसके प्लॉट को लेकर था, जो छठ गीत और वन देवी मंदिर के इर्द-गिर्द था। 

द वन को भले ही सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन एक चीज है जिसने हर किसी को इमोशनल कर दिया। इसकी वजह दिवंगज गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) हैं।

द वन में गूंजी शारदा सिन्हा की मधुर आवाज

दरअसल, दिवंगत गायिका शारदा सिन्हा को ट्रिब्यूट देने के लिए उनकी आवाज को द वन (The Vvaan) में शामिल किया गया है। शारदा का पॉपुलर छठ गीत (Sharda Sinha Chhath Song) फिल्म में सुनाई देता है। यह गीत 2016 में रिलीज हुए शारदार सिन्हा का गाना 'पहिले पहिल छठी मइया' (Pahile Pahil Chhathi Maiya) है।

छठ गीत सुनकर इमोशनल हुए लोग

छठ पूजा की तैयारियों के दौरान शारदा सिन्हा का ये दिल छू लेने वाला छठी मइया गीत दर्शकों को इमोशनल कर देता है। उनके इस गीत ने दर्शकों को छठ पूजा की याद दिला दी। सोशल मीडिया पर लोग इसको लेकर अपनी भावनाएं जाहिर कर रहे हैं। अब एक बार फिर शारदा सिन्हा का छठ गीत इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा है।

 

द वन मूवी की स्टार कास्ट

बात करें द वन की तो सिद्धार्थ मल्होत्रा की ये लोक कथा पर आधारित फिल्म में छठी मइया की महिमा दिखाई गई है। इसमें सिद्धार्थ, तमन्ना के अलावा श्वेता तिवारी, अनूप सोनी, मनीष पॉल और सुनील ग्रोवर अहम भूमिकाओं में हैं।

द वन मूवी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बात करें द वन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो इसने पहले दिन धांसू कमाई की है। सैकनिल्क के मुताबिक, इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 8 करोड़ रुपये से खाता खोला था। उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड पर भी अच्छी ओपनिंग मिलेगी।

यह भी पढ़ें- पहले दिन The Vvaan पर बरसी 'छठी मइया' की कृपा, Hanuman Ansh भी पड़ गई फीकी; कमाई हुई धमाकेदार

यह भी पढ़ें- The Vvaan Review: छठी मैया की भक्ति और जंगल के रहस्य में उलझी 'द वन', 'पंचायत' के डायरेक्टर ने बनाया 'डेली सोप'