Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vishal Dadlani: झूमे जो पठान से धूम अगेन तक, शाह रुख और सलमान समेत इन स्टार्स की आवाज बन चुके हैं विशाल ददलानी

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 27 Jun 2023 07:03 PM (IST)

    Vishal Dadlani Successful Career As A Singer विशाल ददलानी ने बॉलीवुड में शुरुआत बतौर म्यूजिक कंपोजर की थी लेकिन बाद में उन्हें गाने का मौका भी मिला। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर में कई सुपरहिट गाने गाए हैं। 28 जून को विशाल अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आइए सिंगर के इस खास दिन पर उनके कुछ सुपरहिट गानों पर नजर डालते हैं...

    Hero Image
    Vishal Dadlani Superhit Songs List, Instagram Post

    नई दिल्ली, जेएनएन। विशाल ददलानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन म्यूजिशियन हैं। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार गाने गाए और कंपोज किए है। सिंगिंग के साथ विशाल सॉन्ग राइटर, एक्टर और म्यूजिक कंपोजर भी हैं। बॉलीवुड में सिंगर, विशाल-शेखर की जोड़ी के तौर पर सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विशाल ददलानी ने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत भारत के पहले स्वतंत्र बैंड पेंटागन से की थी। बॉलीवुड में उन्हें पहचान फिल्म प्यार में कभी कभी' के गाने मुसु मुसु हासी से मिली। इसके बाद झंकार बीट्स ने उन्हें बॉलीवुड में रातों- रात पॉपुलैरिटी दिला दी।  गाने तू आशिकी है के लिए विशाल ददलानी को फिल्मफेयर का न्यू म्यूजिक टैलेंट आरडी बर्मन अवॉर्ड दिया गया था।

    यूं शुरू हुआ सिंगिंग करियर

    विशाल ददलानी के सिंगिंग करियर की बात करें तो सबसे पहले उन्हें गाने का मौका शंकर- एहसान- लॉय ने दिया था। उन्हें फिल्म झूम बराबर झूम के लिए गाना किस ऑफ लव गाना था, लेकिन गाना कंपोज होने में कुछ देरी हो गई। इस बीच म्यूजिक कंपोजर प्रीतम ने उन्हें धूम 2 का सुपरहिट गाना धूम अगेन ऑफर कर दिया और इस तरह ये बतौर सिंगर उनका डेब्यू सॉन्ग बन गया। आइए विशाल ददलानी के गाए कुछ ब्लॉकबस्टर गानों की तरफ नजर डालते हैं...

    झूमे जो पठान

    शाह रुख खान की आखिरी रिलीज फिल्म पठान के टाइटल ट्रक को विशाल ददलानी ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में उनके साथ अरिजीत सिंह, शेखर रविजानी और सुकृति कक्कड़ भी शामिल हैं।

    बलम पिचकारी

    ये जवानी है दीवानी का ये गाना एक होली सॉन्ग है, जो अभी  लोगों का फेवरेट बना हुआ। बलम पिचकारी को विशाल ददलानी ने शालमली खोलगड़े के साथ मिलकर गाया था।

    धन ते नन

    शाहिद कपूर की फिल्म कमीने के इस गाने ने खूब चर्चा बटोरी थी। गाने के कैची लिरिक्स और हाई बीट्स ने इसे ट्रेंडी बना दिया था। धन ते नन को विशाल ने सुखविंदर सिंह के साथ मिलकर गाया था।

    तूने मारी एंट्री

    प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह स्टारर गुंडे के इस गाने को काफी पसंद किया गया था। तूने मारी एंट्री को विशाल ददलानी ने केके और नीति मोहन के साथ मिलकर गाया था।

    सेल्फी ले ले रे

    सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान का गाना सेल्फी ले ले रे ने भी खूब चर्चा बटोरी थी। इस रॉकिंग गाने को बादशाह, प्रीतम, नकाश अजीज और विशाल ददलानी ने मिलकर गाया था। 

    comedy show banner
    comedy show banner