Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aankhon Ki Gustaakhiyan OTT Release: थिएटर के बाद किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी Vikrant और शनाया की फिल्म?

    विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की फिल्म आंखों की गुस्ताखियां सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म 11 जुलाई 2025 को दर्शकों के बीच आएगी। इस फिल्म में विक्रांत की जोड़ी पहली बार शनाया कपूर के साथ बनी है। फिल्म को दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। वहीं बहुत जल्द इसे ओटीटी पर स्ट्रीम कर दिया जाएगा।

    By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Sat, 12 Jul 2025 12:57 PM (IST)
    Hero Image
    विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शनाया कपूर ने फिल्म आंखों की गुस्ताखियां से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस मूवी में उनके साथ विक्रांत मैसी नजर आए। फिल्म को संतोष सिंह ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी रस्किन बॉन्ड की लघु कहानी आइज हैव इट से प्रेरित है। इसी दिन राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की मालिक भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज?

    फिल्म थिएटर में तो ज्यादा संख्या जुटाने में कामयाब नहीं हुई वहीं ऑडियंस से भी इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। कुछ दर्शक तो इसका ओटीटी पर आनंद लेने के लिए ही बैठे हैं। तो चलिए हम आपके लिए एक अच्छी खबर लेकर आए हैं। अगर आप भी ये जानने के इच्छुक हैं कि आंखों की गुस्ताखियां किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी तो इसका जवाब हमारे पास है। थिएट्रिकल रन के बाद आपको फिल्म जी5 पर देखने को मिलेगी। ज्यादातर मूवीज 45 से 60 दिन के बाद ओटीटी पर स्ट्रीम करने लगती हैं। इस हिसाब से फिल्म सितंबर के अंत तक जी5 पर स्ट्रीम होने लगेगी। फिलहाल अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें- 'मैं फीस कम कर दूंगा...' आठ घंटे वाली वर्क कंट्रोवर्सी में Deepika Padukone के सपोर्ट में आए Vikrant Massey

    पहले इस एक्ट्रेस को किया जाना था कास्ट

    ये बात बहुत लोगों को पता नहीं है लेकिन इस मूवी के लिए पहले तारा सुतारिया को कास्ट किया जा रहा था। लेकिन तारा इसका हिस्सा नहीं बन पाईं। जून को दिए इंटव्यू में संतोष ने इस पर बात की। उन्होंने कहा,'शुरुआत में हमने फिल्म में तारा को कास्ट करने को लेकर बात की थी लेकिन उनके साथ डेट्स मैच नहीं हुईं। लेकिन सब डेस्टिनी का खेल होता है। शनाया में हमें वो सारी खूबियां मिली जो इस कैरेक्टर के लिए चाहिए थी। जो होता है अच्छे के लिए होता है।'

    क्या है फिल्म की कहानी?

    आंखों की गुस्ताखियां की कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी एक नेत्रहीन लड़के की है जिसका नाम जहान है। शनाया के किरदार का नाम सबा है। सबा को फिल्मों में हाथ आजमाना है जिसके लिए उसे एक नेत्रहीन लड़की के किरदार का ऑडिशन देना है। ऐसे में जहान सबा की मदद करता है। जहान को गाने लिखने का शौक है और वो इसलिए ही मसूरी आता है। सबा इस बात से बिल्कुल अनजान होती है कि जहान असलियत में नेत्रहीन है। बाकी की कहानी आपको फिल्म देखने के बाद पता चलेगी।

    यह भी पढ़ें- बेटे के धर्म को लेकर Vikrant Massey का शॉकिंग खुलासा, कहा- बर्थ सर्टिफिकेट में...