Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vikram Gokhale Health Update: विक्रम गोखले की तबीयत में आ रहा है सुधार, अस्पताल अथॉरिटी ने दिया हेल्थ अपडेट

    Vikram Gokhale Health Update 77 वर्षीय मराठी और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की हेल्थ को लेकर नया अपडेट सामने आ रहा है। हम दिल दे चुके सनम एक्टर की हेल्थ पर अब अस्पताल के स्पोक्सपर्सन की तरफ से नया अपडेट सामने आया है।

    By Tanya AroraEdited By: Updated: Fri, 25 Nov 2022 12:58 PM (IST)
    Hero Image
    Vikram Gokhale health update hum dil de chuke sanam actor open his eyes. Photo Credit/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Vikram Gokhale Health Update: हिंदी और मराठी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता विक्रम गोखले की हेल्थ को लेकर हर दिन कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। 15 दिन पहले तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद 77 वर्षीय अभिनेता को पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक्टर के अस्पताल में एडमिट होने की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस और बॉलीवुड सितारे अभिनेता के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थे। अब विक्रम गोखले की तबीयत को लेकर अस्पताल के स्पोक्सपर्सन शिरीष यदकिकर ने उनकी तबीयत को लेकर नई जानकारी शेयर की है, जिसके बाद उनके फैंस ने भी राहत की सांस ली।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विक्रम गोखले की तबीयत में आ रहा है सुधार

    समाचार एजेंसी एएनआई ने विक्रम गोखले की तबीयत को लेकर ट्वीट किया है, जिसमें अस्पताल के स्पोक्स पर्सन की तरफ से एक्टर की हेल्थ को लेकर आए अपडेट के बारे में बताया है। विक्रम गोखले के मैनेजर शिरीष यद्गीकर ने 'हम दिल दे चुके सनम' एक्टर की हेल्थ की जानकारी देते हुए कहा, 'एक्टर विक्रम गोखले के स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है। धीरे-धीरे, लेकिन वह पहले से स्वस्थ होते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी आंखें खोली और अपने शरीर के अंगों को हिलाया। उम्मीद यही है कि अगले 48 घंटों में उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया जाएगा। उनका ब्लड प्रेशर और हार्ट अभी स्थिर है'।

    विक्रम गोखले के निधन की खबर को उनकी पत्नी ने किया था खारिज

    आपको बता दें कि बुधवार की शाम मराठी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता विक्रम गोखले के निधन की अफवाह सोशल मीडिया पर उड़ी थी। जिसका खंडन उनकी पत्नी ने एक मीडिया बातचीत में किया था। एक्टर की पत्नी व्रुषाली गोखले ने उनके स्वास्थ्य पर जानकारी देते हुए कहा था कि, 'वह अभी जीवित हैं। बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और वह कोमा में चले गए। व्रुषाली गोखले ने ये भी बताया कि एक्टर दिल और किडनी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

    बॉलीवुड के साथ-साथ टेलीविजन में भी किया खूब काम

    विक्रम गोखले हिंदी सिनेमा के साथ-साथ मराठी सिनेमा का भी एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने 'हम दिल दे चुके सनम' अग्निपथ, दे दना दन, लाइफ पार्टनर, जज्बात जैसी कई हिंदी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा मराठी फिल्मों में भी एक्टर ने खूब काम किया। नटसम्राट, यूथ, बाला गऊ काशी अंगाई जैसी कई मराठी फिल्मों में अभिनेता ने काम किया। फिल्मों के अलावा उन्होंने टेलीविजन शोज जीवन साथी, विरुद्ध, संजीवनी और अहंकार जैसे शोज में काम किया। एक्टर होने के साथ-साथ विक्रम गोखले निर्देशक भी हैं और रंगमंच कलाकार भी हैं।

    यह भी पढ़ें: Vikram Gokhale Health Update: वेंटिलेटर पर हैं 77 साल के विक्रम गोखले, अस्पताल ने जारी किया हेल्थ अपडेट

    यह भी पढ़ें: Anupam Kher की 'द सिग्नेचर' विक्रम गोखले की मराठी फिल्म का है रीमेक, 12 दिनों पहले भेजा था यह वीडियो संदेश