यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'खुश तो हूं लेकिन', 17 साल बाद Bhool Bhulaiyaa की 'मंजुलिका' बनकर लौटीं विद्या बालन की क्या है राय
एक्ट्रेस Vidya Balan एक बार फिर से मंजुलिका के किरदार में वापसी कर रही हैं। आज उनकी अपकमिंग हॉरर कॉमेडी ...और पढ़ें

HighLights
- विद्या बालन की मंजुलिका के रूप में हुई वापसी
- हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी में 17 साल बाद की री एंंट्री
- विद्या ने भूल भुलैया 3 के ट्रेलर लॉन्च पर की खुलकर बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भूल भुलैया और विद्या बालन (Vidya Balan) का नाता काफी पुराना है। 17 साल पहले आई प्रियदर्शन के निर्देशन में बनने वाली इस हॉरर कॉमेडी में उन्होंने मंजुलिका का किरदार निभाकर वाहवाही लूटी और उनका ये कैरेक्टर कल्ट बन गया। अब भूल भुलैया की तीसरी किस्त (Bhool Bhulaiyaa 3) के जरिए विद्या मंजुलिका के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं, जिसकी झलक भूल भुलैया 3 के लेटेस्ट ट्रेलर में (Bhool Bhulaiyaa 3 Trailer) में देखने को मिल गई है।
अब इस हॉरर कॉमेडी फ्रेंचाइजी में अपनी वापसी को लेकर विद्या बालन ने खुलकर बात की है और बताया है कि वह कैसा महसूस कर रही हैं।
मंजुलिका के अवतार में लौटीं विद्या बालन
बुधवार को जयपुर के राज मंदिर सिनेमाघर में हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 3 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस मौके पर फिल्म की फुल स्टार कास्ट कार्तिक आर्यन और विद्या बालन सहित तमाम कलाकार मौजूद रहे। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में विद्या से 17 सालों के लंबे इंतजार के बाद वापसी को लेकर सवाल पूछा गया। जिस पर उन्होंने कहा है-
ये भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3: विद्या बालन और Madhuri Dixit की दीपिका पादुकोण से हुई तुलना, फैंस बोले- इनके बीच है टफ कम्पटीशन
.jpg)
17 साल बाद मैं मंजुलिका बनकर लौट रही हूं। लोगों ने इस किरदार को काफी प्यार दिया है। मैं इस बात से खुश तो हूं लेकिन, मुझे दोगुनी खुशी उस वक्त होगी, जब आने वाले 17 सालों तक लोग मुझे इसी तरह से और प्यार दें।
इस तरह से विद्या बालन ने भूल भुलैया फ्रेंचाइजी में अपनी वापसी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। बता दें कि भूल भुलैया 3 के ट्रेलर में विद्या के लुक और एक्टिंग को देखकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब प्रशंसा की जा रही है।
कब रिलीज होगी भूल भुलैया 3
कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित जैसे कलाकारों से सजी मल्टीस्टारर मूवी भूल भुलैया 3 को आने वाली दिवाली यानी 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस मूवी का डायरेक्शन अनीस बज्मी ने किया है।
