Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vaani Kapoor Birthday: सुशांत सिंह राजपूत संग किया डेब्यू, ऋतिक रोशन के साथ दी 300 करोड़ की वॉर

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 12:16 PM (IST)

    Vaani Kapoor Birthday वाणी कपूर ने बॉलीवुड में बतौर एक्ट्रेस शुद्ध देसी रोमांस से डेब्यू किया था। उससे पहले एक्ट्रेस मॉडलिंग करती थीं। वाणी के करियर को 10 साल पूरे हो रहे हैं। उन्होंने सिर्फ सात फिल्मों में काम किया है मगर उनके नाम हिट गाने भी हैं। वाणी ऐसी हीरोइन हैं जिन्होंने ऋतिक रोशन रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के साथ काम किया है।

    Hero Image
    वाणी कपूर 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। फोटो- इंस्टाग्राम

    नई दिल्ली, जेएनएन। Happy Birthday Vaani Kapoor: वाणी कपूर के लिए 2023 बेहद खास साल है। उन्हें फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस उन्हें एक दशक पूरा हो रहा है। इस दौरान वाणी ने फिल्मों में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाकर अपनी पहचान बनायी। वाणी उन एक्ट्रेसेज में शामिल हैं, जिन्होंने मॉडलिंग से एक्टिंग का रुख किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान उन्होंने ग्लैमरस से लेकर संजीदा किस्म के किरदार निभाये। 23 अगस्त 1988 को जन्मी वाणी अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। दस सात में उन्होंने सात फिल्में कीं हैं।

    यशराज बैनर की फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू

    वाणी ने 2013 में रिलीज हुई फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से करियर शुरू किया था। फिल्म में परिणीति चोपड़ा और सुशांत सिंह राजपूत ने लीड रोल्स निभाये थे, जबकि वाणी सेकंड फीमेल लीड थीं। इसके बाद उन्होंने साउथ फिल्म 'आह कल्याणम' में लीड अभिनेत्री का किरदार निभाया था। इस फिल्म में भी वाणी को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।

    2016 में रिलीज हुई फिल्म बेफिक्रे वाणी के करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट बनी। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ उनकी बोल्ड केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया। वाणी पर फिल्माये गाने हिट रहे और उनका एक नया ग्लैमरस अवतार लोगों ने देखा।

    इस फिल्म के तीन साल बाद वाणी 2019 में टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन स्टारर वॉर में एक बार फिर ग्लैमरस लुक में दिखीं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी ऋतिक के साथ बनी थी। दोनों पर फिल्माया घुंघरू गाना खूब हिट हुआ और आज भी सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गानों में शामिल है। बॉक्स ऑफिस पर वॉर जबरदस्त कामयाब हुई।

    2021 में रिलीज हुई फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी में वाणी कपूर के अभिनय ने प्रशंसकों को खासा प्रभावित किया था। इस फिल्म में वाणी जुंबा क्लास चलाने वाली एक टीचर की भूमिका निभाती हैं, जो ट्रांस वुमन है। यह वाणी की अदाकारी के संजीदा पक्ष को सामने लेकर आयी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आए।

    2022 की भारी बजट में बनी फिल्म शमशेरा में वाणी कपूर को रणबीर कपूर के साथ देखा गया था। फिल्म नहीं चली, मगर वाणी के काम को खूब पसंद किया गया। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Vaani Kapoor (@_vaanikapoor_)

    फिल्मों से पहले करती थीं होटल में काम

    वाणी कपूर का जन्म दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम शिव कपूर है, जो पेशे से फर्नीचर एक्सपोर्टर हैं। उनकी मां मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती हैं। वाणी कपूर की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में माता जयकौर पब्लिक स्कूल से हुई थी।

    माता-पिता के साथ वाणी कपर। फोटो- इंस्टाग्राम/वाणी कपूर

    इसके बाद उन्होंने टूरिज्म में बैचलर की डिग्री इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी से हासिल की थी। वाणी ने जयपुर के ओबेरॉय होटल में इंटर्नशिप की और आईटीसी होटल में किया था।

    फोटो- वाणी कपूर इंस्टाग्राम

    होटल में काम करते हुए एलिट मॉडल मैनेजमेंट की नजर उन पर पड़ी। वाणी कपूर की अच्छी हाइट और गुड लुक्स की वजह से इस कंपनी ने उन्हें साइन कर लिया। इसके बाद तो उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में एंट्री कर ली।