Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Usha Uthup Husband Died: सिंगर उषा उत्थुप के पति जानी चाको का निधन, दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई मौत

    Updated: Tue, 09 Jul 2024 08:22 AM (IST)

    अपनी अनूठी आवाज के लिए जानी जाने वाली उषा उत्थुप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पति जानी चाको (Usha Uthup Husband Jani Chacko Death) का निधन हो गया है। सोमवार को कोलकाता में उन्होंने अंतिम सांस ली। अचानक बेचैनी महसूस होने के बाद परिवार वाले जानी चाको को तुरंत नजदीक के अस्पताल में ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

    Hero Image
    नहीं रहे सिंगर उषा उत्थुप के पति जानी चाको, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर गायिका उषा उत्थुप के पति जानी चाको (Usha Uthup Hu sband Jani Chacko Died) का निधन हो गया। सोमवार,  8 जुलाई को कोलकाता में उन्होंने अंतिम सांस ली। कार्डियक अरेस्ट उनके मौत की वजह बताई जा रही है। जानी चाको के निधन की खबर उनके परिवार वालो ने दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टीवी देखने के दौरान आया अटैक

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 78 वर्षीय जानी चाको घर पर टीवी देख रहे थे तभी उन्हें बेचैनी महसूस हुई, इसके बाद जानी चाको को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर्स ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी निधन हुआ है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार, 9 जुलाई को किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Padma Bhushan Award: मिथुन चक्रवर्ती और उषा उत्थुप को मिला पद्म भूषण, एक्टर ने जाहिर की खुशी

    उषा उत्थुप के दूसरे पति थे जानी

    जानी चाको, उषा उत्थुप के दूसरे पति थे और म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर अपना कारोबार संभालते थे। वो चाय के बागानों के बिजनेस से जुड़े हुए थे। दोनों पहली बार 70 के दशक की शुरुआत में फेमस नाइट क्लब ट्रिनकास में मिले थे। जानी चाको अपने पीछे उषा उत्थुप के साथ एक बेटा और बेटी छोड़ गए हैं। उषा उत्थुप की शादी पहले दिवंगत रामू से हुई थी।

    नाइट क्लब से शुरू किया करियर

    उषा उत्थुप बॉलीवुड की मशहूर गायिका हैं। हिंदी के साथ उन्होंने कई अलग- अलग भाषाओं में गाने गाए हैं। उषा उत्थुप ने अपने संगीत करियर की शुरुआत 1969 में चेन्नई के एक छोटे से नाइट क्लब से की थी। अपनी दमदार आवाज की वजह से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली और देशभर में कई बड़े नाइट क्लब्स में गाने का मौका मिला। इस दौरान दिल्ली के एक नाइट क्लब में दिवंगत अभिनेता देव आनंद की नजर उषा उत्थुप पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने उषा उत्थुप को 1971 में आई फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा से बॉलीवुड डेब्यू करने का मौका दिया।

    यह भी पढ़ें- Usha Uthup ने हॉलीवुड सिंगर Miley Cyrus संग काम करने को लेकर जताई इच्छा, बोलीं- हम जल्द एक साथ नजर आएंगे