विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dhanashree Verma को ट्रोल करने वालों पर बरसीं उर्फी जावेद, Anushka Sharma का उदाहरण देकर की बोलती बंद

Published: Sun, 12 Jan 2025 11:32 AM (IST)

जब से सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की अफवाहें सामने आई हैं तभी से कोरियोग्राफर ...और पढ़ें

धनश्री और युजवेंद्र चहल के सेपरेशन पर आया उर्फी जावेद का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
धनश्री और युजवेंद्र चहल के सेपरेशन पर आया उर्फी जावेद का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. युजवेंद्र चहल से अलग हो रहीं धनश्री वर्मा?
  2. धनश्री वर्मा को मिल रही थी आलोचना
  3. उर्फी जावेद ने किया धनश्री वर्मा का सपोर्ट

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के अलग होने की खबरें सुर्खियों में हैं। दोनों ने अभी तक ऑफिशियली अपने अलग होने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इंस्टाग्राम हैंडल पर एक-दूसरे को अनफॉलो करना और फोटोज डिलीट करना उनके बीच के अनबन की खबरों को साबित कर रहा है।

जब से युजवेंद्र चहल के तलाक की अफवाहें सामने आई हैं, तभी से धनश्री वर्मा बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। खुद कोरियोग्राफर ने भी अपनी ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी थी। अब उर्फी जावेद ने धनश्री का सपोर्ट किया है और ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

धनश्री को मिला उर्फी का साथ

उर्फी जावेद ने एक पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने जिक्र किया है कि क्रिकेटर्स का अगर तलाक होता है तो लोग उनकी बीवियों को दोषी ठहराते हैं। उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का भी उदाहरण दिया है। उर्फी ने लिखा, "जब भी कोई क्रिकेटर ब्रेकअप करता है या तलाक ले रहा होता है तो महिलाओं को ही बुरा-भला कहा जाता है क्योंकि हमारे दिमाग में हमारे क्रिकेटर्स हीरो हैं।"

यह भी पढ़ें- धनश्री से तलाक की अफवाहों के बीच Shreyas Iyer के साथ Bigg Boss 18 में आए Yuzvendra Chahal, खुलेगा सबसे बड़ा राज!

Urfi Javed Photos

Uorfi Javed - Instagram

अनुष्का-विराट का दिया उदाहरण

उर्फी जावेद ने आगे लिखा, "किसी को कोई आइडिया नहीं होता है कि दोनों के बीच आखिर हुआ क्या है। यहां तक कि नताशा और हार्दिक के केस में भी कुछ ऐसा ही हुआ था लेकिन चूंकि वह महिला है तो उसका ही दोष है। ओह हां, वो समय कैसे भूल सकते हैं जब विराट की बुरी परफॉर्मेंस के लिए अनुष्का को जिम्मेदार ठहराया गया था। याद है? तो क्या आदमियों के एक्शन के लिए सिर्फ महिलाओं को ही दोषी ठहराया जाएगा? वे मेच्योर आदमी हैं, जिनके पास दिमाग है। उन्हें पता है कि वे क्या कर रहे हैं।"

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने साल 2020 में एक-दूसरे से शादी की थी। धनश्री पेशे से कोरियोग्राफर हैं और वह झलक दिखला जा 11 में भी नजर आ चुकी हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों के अलग होने की चर्चा है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कपल फोटोज भी डिलीट कर दी हैं। फिलहाल, दोनों अलग होने की अफवाहों पर चुप्पी साधे हुए हैं।

यह भी पढ़ें- 'माफ करें यह कौन सा...' Yuzvendra Chahal संग अफेयर की अफवाहों पर RJ Mahvash ने तोड़ी चुप्पी