विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Udta Teer की 'धुरंधर' से तुलना पर डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'कोई स्पाई फिल्म आती है तो...'

Published: Sat, 31 Oct 2026 07:26 PM (IST)

आयुष्मान खुराना की स्पाई फिल्म Udta Teer की तुलना आदित्य धर की फिल्म Dhurandhar से होने पर आकाश ए कौशिक ने रिएक्शन दिया है।

उड़ता तीर की धुरंधर से तुलना पर डायरेक्टर का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

उड़ता तीर की धुरंधर से तुलना पर डायरेक्टर का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. धुरंधर से हुई थी उड़ता तीर की तुलना

  2. स्पाई कॉमेडी फिल्म है उड़ता तीर

  3. आकाश ए कौशिक ने बनाई है फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आयुष्मान खुराना की स्पाई कॉमेडी फिल्म उड़ता तीर (Udta Teer) की रिलीज के बाद लोगों ने इसकी तुलना आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर धुरंधर (Dhurandhar) से की। अब उड़ता तीर के डायरेक्टर आकाश ए कौशिक ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है।

आकाश ए कौशिक ने खुलासा किया है कि जब वह उड़ता तीर की कहानी लिख रहे थे, तब उन्होंने आदित्य धर (Aditya Dhar) के साथ बात भी की थी। दोनों ने एक ही समय में उड़ता तीर और धुरंधर की कहानी लिखी और दोनों पहले ही फिल्मों की तुलना कर चुके थे।

धुरंधर से तुलना पर बोले उड़ता तीर के डायरेक्टर

इंडिया टुडे के साथ बातचीत में आकाश ए कौशिक ने कहा- 

आदित्य बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह मेरे भाई की तरह हैं। हम लगभग एक ही समय पर अपनी-अपनी फिल्मों का स्क्रीनप्ले लिख रहे थे। मैं अक्सर उनसे मजाक में कहता था, 'आपका किरदार यहां से वहां जा रहा है और मेरा किरदार वहां से यहां आ रहा है।' इसलिए हमारे बीच तुलना तो तभी से शुरू हो गई थी। 

Udta Teer movie

क्या तुलना से डायरेक्टर को है दिक्कत?

आकाश ए कौशिक ने बताया कि धुरंधर से उड़ता तीर की तुलना से उन्हें परेशानी हुई या नहीं। बकौल डायरेक्टर- 

मुझे धुरंधर पसंद है और मुझे लगता है कि इसकी तुलना होना स्वाभाविक है। अगर कोई स्पाई फिल्म आती है तो लोग उसकी तुलना करेंगे ही। इसमें कोई दिक्कत नहीं है। वे इसकी तुलना मेरे भाई (आदित्य धर) की फिल्म से कर रहे हैं, तो मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है।

Ayushmann Khurrana Movie

क्यों हो रही है उड़ता तीर और धुरंधर की तुलना?

धुरंधर एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है जिसमें इंडियन स्पाई एजेंट पाकिस्तान एक सीरियस मिशन पर जाता है। वहीं, उड़ता तीर में दिखाया गया है कि एक पाकिस्तानी एजेंट एक सीक्रेट मिशन पर भारत आता है लेकिन एक एक्सीडेंट में उसकी याद्दाश्त चली जाती है। दोनों फिल्मों की कहानी जासूसी से जुड़ी है, लेकिन जॉनर एकदम अलग है।

यह भी पढ़ें- 'उड़ता तीर' ही नहीं, 40 साल पहले नेपाल में Dilip Kumar की सुपरहिट फिल्म भी हुई थी बैन, एक सीन पर मचा था बवाल

यह भी पढ़ें- अटारी-वाघा बॉर्डर पर बजी पाकिस्तानी कव्वाली, Atif Aslam की आवाज में वायरल; इंटरनेट पर 11 साल पुराने गाने की धूम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।