विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kiss Controversy: Udit Narayan से पहले इन सितारों के लिप-किस ने मचाया था बवाल, एक को लगाने पड़े कोर्ट के चक्कर

Published: Sun, 02 Feb 2025 09:02 AM (IST)

संगीत जगत के उम्दा कलाकार उदित नारायण (Udit Narayan) इन दिनों अपने किस विवाद (Kiss Controversy) को लेकर काफी चर्चा ...और पढ़ें

उदित नारायण से पहले बॉलीवुड में किस पर इतनी बार मचा बवाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
उदित नारायण से पहले बॉलीवुड में किस पर इतनी बार मचा बवाल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. उदित नारायण ने फीमेल फैन को किया लिप किस
  2. लिप किस करने पर उदित नारायण ने दी सफाई
  3. एक स्टार पर लिप किस करने के चलते हुआ था केस

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। चकाचौंध से भरा ग्लैमर वर्ल्ड कई बार गलत वजहों से लाइमलाइट में आ जाता है। सेलिब्रिटीज पर लोगों की पैनी नजर होती है। उनकी एक हरकत या तो फैंस का दिल जीत लेती है या फिर उनका पारा चढ़ा देती है। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ है। दिग्गज गायक उदित नारायण (Udit Narayan) भी फीमेल फैन को किस करने के चलते विवाद में फंस गए हैं।

हुआ यूं कि उदित नारायण 31 जनवरी की रात को एक कॉन्सर्ट में गाना गा रहे थे। तभी एक फीमेल फैन ने सेल्फी लेते हुए उन्हें गाल पर किस कर लिया। इसके बाद उदित ने उस फीमेल फैन को लिप किस किया और इसका वीडियो वायरल हो गया। गायक को सोशल मीडिया पर खूब आलोचना सहनी पड़ रही है।

उदित नारायण ने दी सफाई

किस पर विवाद बढ़ने के बाद उदित नारायण ने सफाई देते हुए हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में कहा, "फैंस इतने दीवाने होते हैं ना। हम लोग ऐसे नहीं हैं, हम डीसेंट लोग हैं। कुछ लोग इसे बढ़ावा देते हैं और इसके जरिए अपना प्यार जाहिर करते हैं।" उदित ने कहा कि इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए। ये सब दीवानगी होती है। कुछ लोग हाथ में किस करते हैं और कुछ हाथ मिलाते हैं।

यह भी पढ़ें- 'ये सब दीवनगी होती है...' फीमेल फैन को Lips पर Kiss करने के मामले में Udit Narayan ने तोड़ी चुप्पी

उदित नारायण से पहले कई और सेलेब्स भी किस विवाद के चलते लाइमलाइट में आ चुके हैं... 

Shilpa Shetty Kiss Controversy

2007 में शिल्पा शेट्टी का किस विवाद खूब चर्चा में रहा था। दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेयर ने भरी महफिल में शिल्पा को किस कर लिया था। इस इंसिडेंट से शिल्पा भी दंग रह गई थीं। शिल्पा और रिचर्ड के किस ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी।

Shilpa Shetty - Richard Gere Kiss

Shilpa Shetty and Richard Gere - Facebook

Mika Singh- Rakhi Sawant Kiss

राखी सावंत और मीका सिंह का भी किस खूब चर्चा में रहा है। साल 2006 में मीका ने अपने जन्मदिन पार्टी में राखी को जबरदस्ती लिप किस कर लिया था। इसके बाद गायक पर FIR भी दर्ज हुई थी। सालों तक चले केस के बाद 2023 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस मामले को खारिज कर दिया था। 

Mika Singh and Rakhi Sawant

Mika Singh and Rakhi Sawant - Instagram

Isha Koppikar-Amrita Arora Kiss

रियल लाइफ ही नहीं, कई बार सेलेब्स को ऑन-स्क्रीन किस के चलते भी आलोचना सहनी पड़ी। 2004 में रिलीज हुई फिल्म गर्लफ्रेंड में अमृता अरोड़ा और ईशा कोप्पिकर के किस ने लोगों का ध्यान खींचा था। फिल्म असफल साबित हुई थी।

यह भी पढ़ें- 'अबे नाम नहीं जानता तो...', Salman Khan पर भड़के Ashneer Grover, उर्फी जावेद ने कहा- 'उनके सामने बोल के दिखा'