24 साल से वेडिंग एंथम है Govinda का ये कल्ट गाना, नखरीली दुल्हन के लिए गाता है दूल्हा; अल्का-सोनू ने दी आवाज
24 साल पहले हिमेश रेशमिया ने गोविंदा पर एक वेडिंग सॉन्ग (Wedding Song) बनाया जिसे सोनू निगम और अल्का याग्निक ने गाया था।

शादियों में बजने वाला गोविंदा का आइकॉनिक गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
शादियों में खूब बजता है गोविंदा का गाना
गाने में दिखती है दूल्हा-दुल्हन की नोक-झोंक
शानदार है हिमेश रेशमिया का संगीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शादी का सीजन हो और दूल्हे राजा, गोविंदा का एक कल्ट गाना न गाएं, ऐसा कैसे हो सकता है। शादियों के सीजन में गोविंदा का एक गाना जरूर बजता है। इस गाने पर जब दूल्हा नाचता है तो दुल्हनियां ब्लश करने लगती हैं।
यह गाना बेस्ट वेडिंग सॉन्ग्स की लिस्ट में शुमार है। हर शादी में मिलेनियल्स इस गाने पर जरूर झूमते हैं। 24 साल पहले बना यह गाना आज भी कल्ट क्लासिक है। इस गाने को बॉलीवुड के दिग्गज गायक सोनू निगम (Sonu Nigam) ने गाया था।
24 सालों से शादी एंथम है गोविंदा का गाना
दरअसल, साल 2002 में गोविंदा की एक फिल्म आई थी, जिसके गाने तो हिट हो गए, लेकिन फिल्म फ्लॉप हो गई। इसी फिल्म में एक गाना था जो वेडिंग एंथम बन गया। यह गाना 'तुझको ही दुल्हन बनाऊंगा...' (Tujhko Hi Dulhan Banaonga...) है।

दूल्हा-दुल्हन के बीच होती है मीठी नोक-झोंक
गाने की शुरुआत ही हल्दी-मेहंदी और फिर शादी समारोह में हीरो के हीरोइन के लिए गाना गाने से होती है। इस गाने में गोविंदा, रानी मुखर्जी से अपने दिल के इज्बात जाहिर करते हुए कहते हैं कि वह उन्हें अपनी दुल्हन बनाएंगे, वरना कुंवारे मर जाएंगे। दूसरी ओर दुल्हन कहती है कि वह उससे शादी नहीं करेगी। गाने में दोनों के बीच मीठी नोक-झोंक देखने को मिलती है।
अल्का-सोनू की आवाज में है हिट
इस गाने को सोनू निगम के साथ अल्का याग्निक (Alka Yagnik) ने अपनी आवाज दी थी। दोनों की आवाज इस गाने की सबसे बड़ी जान थी। गाने के बोल भी मजेदार हैं जिसे समीर अंजान (Sameer Anjan) ने अपने कलम से गढ़ा है।
हिमेश ने वेडिंग थीम पर बनाया था संगीत
लिरिक्स और गायिकी के साथ-साथ गाने के संगीत को भी इग्नोर नहीं किया जा सकता है। ढोलक-शहनाई के साथ गाने का संगीत वेडिंग थीम पर खूब जंचता है। इसे हिमेश रेशमिया (Himesh Reshammiya) ने तैयार किया था। भले ही किसी को गोविंदा और रानी मुखर्जी के इस फिल्म के बारे में भले ही न पता हो, लेकिन लोग 24 सालों से इस गाने पर झूम रहे हैं, खासकर शादियों में।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।