विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उड़ते प्लेन में Sonu Nigam ने गाए अपने कल्ट गाने, झूम उठे पैसेंजर्स के साथ हवा में सिंगर ने छेड़ें सुर

Published: Sat, 21 Nov 2026 06:40 PM (IST)

आसमान में सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) के सुरों ने एक सफर को यादगार बना दिया। उनका गाना सुन लोग भी खुद को रोक नहीं पाए। 

सोनू निगम ने हवा में गाए बॉलीवुड गाने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

सोनू निगम ने हवा में गाए बॉलीवुड गाने। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. प्लेन में सोनू निगम ने गाए गाने

  2. सोनू निगम को देख झूम उठे फैंस

  3. सोनू निगम संग फैंस ने भी छेड़ें सुर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड के आइकॉनिक गानों को आवाज देने वाले सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) कभी कॉन्सर्ट्स में अपनी आवाज का जादू चलाते हैं तो कभी ऑपरेशन थिएटर में। कुछ समय पहले उन्हें हॉस्पिटल में डॉक्टर्स के बीच गाना गाते हुए देखा गया था। अब उन्होंने उड़ते प्लेन में गाकर महफिल लूट ली।

सोनू निगम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह फ्लाइट में पैसेंजर्स के साथ अपने कल्ट गाने गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं। 

फ्लाइट में सोनू निगम ने गाए गाने

दरअसल, सोनू निगम ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि जैसे ही पैसेंजर्स सोनू निगम को देखते हैं तो वे उनके गाने को गुनगुनाने लगते हैं। कुछ पैसेंजर्स अपनी सीट से ही उठकर गाना गाते हैं जिसके बाद क्रू को उन्हें बैठने के लिए कहना पड़ता है। फिर सिंगर उनसे माफी मांगते हैं।

27 साल पुराने गाने पर झूमे पैसेंजर्स

इसके बाद सोनू निगम ने महफिल में चार-चांद लगा दिया। उन्होंने मैं हूं ना, कल हो ना हो के कल्ट गाने और टाइटल ट्रैक गाए। उनके साथ पैसेंजर्स भी गुनगुनाने लगे। जैसे ही सोनू निगम ने 27 साल पुराना अपने एल्बम का गाना 'बिजुरिया' गाया, पैसेंजर्स झूम उठे।

पैसेंजर्स का प्यार पाकर इमोशनल हुए सिंगर

सोनू निगम ने यह वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "एक ऐसा प्यार, जो सिर्फ सपनों में ही होता है। आप सभी का धन्यवाद।" श्रद्धा पंडित ने वीडियो के कमेंट में कहा कि जब पूरा एयरक्राफ्ट आपका गाना गाए तो आपको पता है कि आप सिर्फ एक आर्टिस्ट नहीं हैं। आप एक एहसास बन गए हो।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

सोशल मीडिया पर सोनू निगम का ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग उन्हें Gem बता रहे हैं। बिना किसी म्यूजिकल सिस्टम के उन्होंने आसमान में जिस तरह गाया, वो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

यह भी पढ़ें- पवन सिंह के साथ मिलकर सोनू निगम ने गाया था पहला छठ गीत, 6 सालों से कानों में घोल रहा मिठास

यह भी पढ़ें- Sonu Nigam ने गाया था 'छठी मैया' का मशहूर गीत, पावरस्टार पवन सिंह और खूबशू जैन ने दिया था साथ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।