पवन सिंह के साथ मिलकर सोनू निगम ने गाया था पहला छठ गीत, 6 सालों से कानों में घोल रहा मिठास
सोनू निगम का इकलौता छठ गीत को इस पावन मौके पर खूब पसंद किया जाता है। हर साल छठ पूजा के मौके पर इसे खूब सुना जाता है।
-1794720525225_m.webp)
सोनू निगम ने गाया था छठ गीत
HighLights
खूब सुना जाता है सोनू निगम का इकलौता छठ गीत
पवन सिंह और खुशबू जैन ने भी दी है आवाज
हर साल छठ पर ट्रेंड करता है गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित चार दिवसीय छठ महापर्व (Chhath Puja) की पूरे देश में धूम मची है। इस साल 13 नवंबर 2026 को 'नहाय-खाय' के साथ शुरू हुआ है।
इसके बाद दूसरे दिन खरना और आज शाम का अर्घ्य दिया जाएगा। बिहारियों के लिए ये सिर्फ एक पर्व नहीं बल्कि इमोशन्स का गहरा संगम है। वहीं जितनी गहराई इस त्योहार में है उतना ही दम छठ पर बजने वाले गीतों में है।
-1794720816013.webp)
ये आपके अंदर ऐसा भाव जगा देते हैं कि त्योहार पर घर से दूर होने के बावजूद आप इसे अपनी करीब पाएंगे। ऐसे ही एक छठ गीत की आज बात करेंगे जिसे सोनू निगम ने गाया है।
सोनू निगम ने दी थी आवाज
हम बात कर रहे हैं सोनू निगम के इकलौते छठ गीत चल भउजी हाली हाली (Chala Bhauji Hali Hali) की। यह जय छठी मैया (Jai Chhathi Maiya) एल्बम का गाना है जोकि 2024 में बहुत पॉपुलर हुआ था।
इसे सोनू निगम और पवन सिंह के अलावा खुशबू जैन ने आवाज दी थी। इसके गीतकार अरुण बिहारी थे और संगीतकार छोटे बाबा बाशी और निर्देशक रवि पंडित थे। इस गाने के वीडियो में पारंपरिक छठ रस्मों को दर्शाया गया है जिसमें साउथ इंडियन अभिनेत्री हर्षिका पूनाचा नजर आई थीं।
क्या है गाने का असली भाव?
गाने के बोल - "चलS भउजी हाली हाली, सूरज देखइहें लाली" छठ महापर्व की सुबह के अर्घ्य के समय की भागदौड़ और उत्साह को दिखाते हैं। इसमें परिवार के सदस्य भाभी से जल्दी तैयार होकर घाट पर चलने का आग्रह करते हैं ताकि समय पर सूर्य देव को अर्घ्य दिया जा सके। साल 2021 में रिलीज होने के बावजूद, यह गाना हर साल छठ पूजा के मौके पर यूट्यूब और सोशल मीडिया पर फिर से ट्रेंड करता है और करोड़ों व्यूज बटोरता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।