विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आश्रम के 'बाबा निराला' संग 'बबीता भाभी' ने दिए बोल्ड सीन्स, Bobby Deol की सीरीज के चलते हुआ एक्ट्रेस का ब्रेकअप!

Published: Sat, 04 Jul 2026 02:13 PM (IST)

बॉबी देओल की वेब सीरीज आश्रम में बोल्ड सीन्स से तहलका मचाने वालीं एक्ट्रेस ने बताया कि इस सीरीज की वजह से उनका ब्रेकअप हो गया था।

आश्रम की वजह से टूटा एक्ट्रेस का दिल। फोटो क्रेडिट- एक्स

आश्रम की वजह से टूटा एक्ट्रेस का दिल। फोटो क्रेडिट- एक्स

HighLights

  1. आश्रम सीरीज की वजह से हुआ ब्रेकअप

  2. बॉबी देओल संग बोल्ड सीन्स देकर बटोरी सुर्खियां

  3. ब्रेकअप से टूट गया था एक्ट्रेस का दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉबी देओल की सुपरहिट वेब सीरीज आश्रम (Aashram) में बोल्ड सीन देकर सुर्खियां बटोरने वालीं अदाकारा त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury) ने हाल ही में अपने ब्रेकअप का दर्द बयां किया है। 

टीवी सीरियल दहलीज से घर-घर में मशहूर हुईं त्रिधा चौधरी को सबसे ज्यादा पहचान 2020 में आई वेब सीरीज आश्रम से मिली जिसमें उन्होंने बाबा निराला यानी बॉबी देओल के साथ बोल्ड सीन करके सुर्खियां बटोरी थीं। 

इस सीरीज से त्रिधा को स्टारडम तो मिला, लेकिन निजी जिंदगी में प्यार को भी खोना पड़ा। दरअसल, बोल्ड सीन्स से दिक्कत होने के चलते त्रिधा का ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था। Alphatalks पॉडकास्ट में खुद एक्ट्रेस ने ब्रेकअप के बारे में बात की है।

इंटीमेट सीन्स से थी दिक्कत

त्रिधा चौधरी ने रिवील किया कि सीरीज में बोल्ड सीन्स की वजह से उनका एक्स ब्वॉयफ्रेंड नाराज हो गया था। वह नहीं चाहता था कि एक्ट्रेस ऐसे सीन्स फिल्म में करें। इसलिए वह फिल्म के डायरेक्टर के पास पहुंच गया था और उनसे कह दिया था कि वह इस लड़की से शादी करने वाले हैं। इसलिए आप सीन्स में बदलाव कर दें।

Tridha Choudhury

यह भी पढ़ें- Aashram की 'बबीता भाभी' बोल्डनेस में नहीं किसी से कम, फैन-फॉलोइंग में 'पम्मी' से भी आगे हैं Tridha Choudhary

ब्रेकअप पर छलका दर्द

त्रिधा चौधरी ने रिवील किया कि उस वक्त उन्होंने अपने एक्स की बात को समझा और उसे सपोर्ट किया लेकिन बाद में उन्हें अपनी जिम्मेदारी का एहसास हुआ। उनके लिए एक्टिंग सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं बल्कि उनकी जिम्मेदारी भी थी। जब उनके पार्टनर ने उन्हें नहीं समझा तो धीरे-धीरे उनका रिश्ता कमजोर पड़ गया और आखिरकार उनका ब्रेकअप हो गया।

कब आ रहा आश्रम सीजन 4?

त्रिधा चौधरी ने इसी इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया कि आश्रम सीजन 4 भी बन रहा है। प्रकाश झा के निर्देशन में बन रही सीरीज की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। उन्होंने स्क्रिप्ट को धमाकेदार बताया। सीरीज में बॉबी देओल और त्रिधा चौधरी की वापसी होगी। फिलहाल, इसकी रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है।

यह भी पढ़ें- Kis Kisko Pyaar Karoon 2: कपिल ने दिखाया दूसरी दुल्हन का चेहरा, फैंस ने जोड़ा आश्रम की बोल्ड एक्ट्रेस से नाम