यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aashram 3 की 'बबीता' ने पीछे से पूरी खुली ड्रेस में पोस्ट कर दिया ऐसा वीडियो, अब क्या होगा बाबा निराला का हाल
‘आश्रम वेब सीरीज लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। विवादों में होने के बावजूद ये शो का हर सीजन दर्शकों ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Aashram Fame Babita Aka Tridha Choudhury Bold Video: एमएक्स प्लेयर की सबसे ज्यादा विवादित वेब सीरीज 'आश्रम' का हर सीजन सुर्खियों में रहा है। प्रकाश झा निर्देशित इस सीरीज को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिलता है। 'आश्रम' की कहानी ही नहीं बल्कि इसके स्टार्स भी काफी चर्चा में रहते हैं। वहीं शो में बबीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी न सिर्फ पर्दे पर बल्कि रियल लाइफ में भी काफी बोल्ड हैं। वो अक्सर अपनी हाॅट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट फैंस के होश उड़ाती रहती हैं। इसी बीच उनका एक नया वीडियो हर किसी को दीवाना बना रहा है। यहां देख सकते हैं आप त्रिधा का बोल्ड वीडियो...
फुल बैकलेस ड्रेस में पोस्ट कर दिया ऐसा वीडियो
त्रिधा चौधरी यानी 'आश्रम' की बबीता ने इंस्टाग्राम पर अपना एक नया वीडियो पोस्ट किया है। उनका ये वीडियो काफी बोल्ड है। वीडियो में त्रिधा का येलो कलर की पीछे से पूरी ओपन ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। कभी वो अपना बैक फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं, तो कही पर वो जीमन पर बैठकर पोज दे रही हैं। इसके साथ ही त्रिधा के फैंस को उनके घर की झलक भी देखने को मिल रही है। एक्ट्रेस के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं।
बंगाली फिल्मों की भी हैं फेमस एक्ट्रेस
त्रिधा चौधरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने न सिर्फ हिंदी सिनेमा बल्कि बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी एक खास पहचान बनाई है। उन्होंने साल 2013 में बंगाली फिल्म 'मिशौर रोहोस्यो' से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन सही मायने में त्रिधा को पहचान 'आश्रम' वेब सीरीज से मिली है। इसके अलावा त्रिधा कई बंगाली और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी हैं । वहीं त्रिधा ने भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आईं हैं।
