यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
TMC सांसद नुसरत जहां को बाहों में भरकर रोमांटिक हुए यश दासगुप्ता, यूजर्स ने निखिल जैन का नाम लेकर किया ट्रोल
नुसरत ने जिस तरह से राजनीति और एक्टिंग में तालमेल बिठाया है वो वाकई काबिले तारीफ है। एक्टिंग और राजनीति ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। TMC Mp Nusrat Jahan Yash Dasgupta Romantic Video: पश्चिम बंगाल तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री नुसरत जहां इन दिनों किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। नुसरत ने राजनीति के साथ एक्टिंग के क्षेत्र में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। नुसरत जहां अपने पार्टनर यश दासगुप्ता संग रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। दोनों के लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर खबरें सामने आती रहती हैं। वहीं अब दोनों खुलकर अपने रिश्ते को जगजाहिर करते नजर आते हैं। इसी बीच नुसरत और यश का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं।
यश संग रोमांटिक हुईं नुसरत जहां
टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो उनके फैंस के लिए काफी सरप्राइजिंग हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं की नुसरत अपने लबी डबी यानी यश दासगुप्ता के साथ रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। इस दौरान कभी वो यश की बाहों में पोज दे रही हैं तो कभी यश उन्हें अपने सीने से लगाते हुए उनके बालों पर हाथ फेरते दिख रहे हैं। इस दौरान नुसरत ने येलो कलर क्रॉप टॉप और स्कर्ट पहना हुआ है। वहीं यश व्हाइट शर्ट में नजर आ रहे हैं। दोनों का ये सिजलिंग वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है।
वीडियो पर आ रहे हैं ऐसे रिएक्शन
नुसरत जहां और यश दासगुप्ता के इस वीडियो को अब तक काफी बाद देखा जा चुका है। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर एक यूजर लिखता है, 'यही करना था आपको तो बेचारे जैन को पागल क्यों बनाया।' एक ने कहा, 'भूल गईं आप सांसद हैं।' एक लिखता है, 'सांसद होकर ये सब करना आपको शोभा नहीं देता।'
