Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Time Magazine के 100 प्रतिभाशाली लोगों की लिस्ट से गायब इंडियन सेलेब्स, 2025 में किन-किन को मिली जगह?

    Updated: Wed, 16 Apr 2025 11:06 PM (IST)

    Time Magazine 100 Influential हर साल टाइम मैगजीन की तरफ से दुनियाभर के 100 प्रतिभाशाली लोगों की लिस्ट जारी की जाती है। जिसमें सिनेमा जगत से लेकर लेकर अलग-अलग फील्ड की हस्तियों के नाम शामिल रहते हैं। 2025 की इस लिस्ट से हिंदी सिनेमा के सेलेब्स के नाम गायब हैं जबकि हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री सहित ये दिग्गज सूची का हिस्सा बने हैं।

    Hero Image
    टाइम मैगजीन 100 प्रतिभाशाली लोगों की सूची जारी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टाइम मैगजीन की तरफ से 100 प्रतिभाशाली लोगों की सालाना सूची को जारी कर दिया गया है। 2025 की इस लिस्ट का हर किसी को लंबे समय से इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। बीते साल बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट का नाम इस टाइम मैगजीन के 100 प्रभावी सदस्यों में शामिल था। जिसकी वजह से ये उम्मीद थी कि इस बार भी किसी न किसी इंडियन सेलेब्स को इस लिस्ट में जगह मिलेगी। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लेकिन फिलहाल जो जानकारी मिल रही है, उसके आधार पर 2025 की टाइम मैगजीन की सूची में एक भारतीय स्टार का नाम मौजूद नहीं है। आइए जानते हैं कि इस बार किन-किन हस्तियों को जगह मिली है। 

    टाइम मैगजीन 100 प्रतिभाशाली लोगों की लिस्ट जारी

    हर साल टाइम मैगजीन के जरिए दुनियाभर के 100 प्रभावी लोगों की लिस्ट जारी की जाती है, जो अलग-अलग फील्ड से ताल्लुक रखते हैं। सिनेमा जगत की हस्तियां हमेशा से इस सूची को खास बनाती हैं और खास तौर पर अगर कोई इंडियन स्टार इसमें शामिल होता है तो चर्चा दोगुनी हो जाती है।

    ये भी पढ़ें- TIME 100 AI की लिस्ट में शामिल होने वाले पहले भारतीय अभिनेता बने Anil Kapoor, ऐतिहासिक जीत से छोड़ी थी छाप

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    लेकिन 2025 की टाइम मैगजीन की 100 प्रतिभाशाली लोगों की इस ताजा लिस्ट में एक भी बॉलीवुड की एक भी हस्ती का शामिल नहीं है। हॉलीवुड सिनेमा जगत के कई फिल्मी सितारे शामिल हैं, जिनके नाम इस प्रकार हैं।

    • स्कारलेट जॉनसन

    • एडम स्कॉट

    • क्रिस्टन वी

    • रशीदा जोन्स

    हॉलीवुड के एंटरटेनमेंट सेक्शन के अलावा इंटरनेशनल लेवल पर इस फेहरिस्त में कई अन्य फिल्मी हस्तियों में इन दिग्गजों के नाम को जोड़ा गया है।

    • डेनियल डेडवाइलर

    • होजियर

    • मोहम्मद रसूलोफ

    • डिएगो लूना

    इस तरह से इस बार एक बॉलीवुड या भारतीय हस्ती इस सूची में अपनी जगह बनाने में नाकाम रहा है। बता दें कि एड शीरण को टाइम मैगजीन के 100 प्रभावी लोगों की इस लिस्ट में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि गूगल के डीपमाइंड और यूके सरकार के वर्तमान एआई सलाहकार डेमिस हसबिस का नाम पहले पायदान पर रहा है। 

    ये बॉलीवुड सितारे रहे हैं हिस्सा

    बेशक 2025 में बॉलीवुड सितारों को दुनियाभर के 100 प्रतिभाशाली सदस्यों की टाइम मैगजीन की सालाना लिस्ट जगह नहीं मिली है। लेकिन 2024 में आलिया भट्ट, 2023 में शाह रुख खान और 2018 में दीपिका पादुकोण जैसी हस्तियों को अतीत में शामिल किया जा चुका है। 

    ये भी पढ़ें- बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं, स्मार्ट बिजनेस वुमन हैं Alia Bhatt, जानिए इन्वेस्टमेंट से लेकर इनकम की फुल डिटेल्स