Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tiku Talsania Health Update: 24 घंटे बाद कैसी है टीकू तलसानिया की तबीयत? बेटी शिखा ने दिया लेटेस्ट हेल्थ अपडेट

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sun, 12 Jan 2025 05:10 PM (IST)

    बीते दिन ये खबर आई थी की फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता टीकू तलसानिया को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इस खबर के बाद उनके फैंस काफी चिंता में आ गए थे। जानकारी मिली थी कि एक इवेंट के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब तमाम खबरों के बाद उनकी बेटी Shikha Talsania ने एक्टर की हेल्थ पर अपडेट शेयर कर दिया है।

    Hero Image
    टीकू तलसानिया को हुआ था ब्रेन स्ट्रोक (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Tiku Talsania Health Update: टीकू तलसानिया का नाम बीते दिन अचानक से सुर्खियों में आ गया है जब पता लगा कि अभिनेता को हार्ट अटैक आया है। हालांकि बाद में उनकी पत्नी से बात करने पर पता लगा कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं बल्कि ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इस खबर के सामने आने के बाद टीकू तलसानिया के तमाम चाहने वाले उनकी सलामती दुआ मांग रहे थे। एक्टर की पत्नी के बयान के 24 घंटे बाद उनकी बेटी शिखा तलसानिया ने सोशल मीडिया पर पिता की सेहत से जुड़ी जानकारी शेयर की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एडमिट कराने के 24 घंटे बाद कैसे हैं अभिनेता?

    शिखा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पिता की सेहत के बारे में बताते हुए सभी को शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा, 'आपकी सभी की दुआओं के लिए दिल से शुक्रिया। हम सभी के लिए यह एक भावनात्मक समय था, लेकिन हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पापा अब पहले से बेहतर हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। हम कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों के आभारी हैं, जिन्होंने हर तरह से बेहतर कोशिश की है। साथ ही आप सभी प्रशंसकों का भी शुक्रिया, जिनसे भरपूर सहयोग और प्यार मिला है।'

    Photo Credit- X

    ये भी पढ़ें- हार्ट अटैक नहीं Tiku Talsania को आया था ब्रेन स्ट्रोक, एक्ट्रेस Rashami Desai ने बताया अब कैसी है हालत

    इवेंट के दौरान बिगड़ी थी तबीयत

    बेटी से पहले टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने भी फैंस की चिंता को दूर करते हुए अभिनेता की सेहत पर अपडेट देने के दौरान बताया था कि टीकू एक फिल्म के प्रीमियर पहुंचे थे जहां वो भी शामिल थीं। इवेंट के दौरान ही वो अचानक लो फील करने लगे थे जिसके बाद उन्हें समय से अस्पताल ले जाया गया था। टीकू तलसानिया ने बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों के साथ भी काम किया, जिसमें सलमान खान और शाह रुख खान के नाम भी शामिल हैं।

    टीकू तलसानिया की फिल्मी करियर

    टीकू तलसानिया मनोरंजन जगत का एक प्रमुख नाम माने जाते हैं। उन्हें अंदाज अपना अपना, इश्क, जोड़ी नंबर 1 और पार्टनर जैसी कॉमेडी क्लासिक्स में उनके गुदगुदाने वाले अभिनय के लिए याद किया जाता है। उन्होंने देवदास में शाह रुख खान सहित कई बड़े नामों के साथ स्क्रीन भी शेयर की है। टीकू को टेलीविजन इंडस्ट्री में भी काफी सम्मान दिया जाता था।

    Photo Credit- Instagram

    उन्होंने सजन रे फिर झूठ मत बोलो, ये चंदा कानून है, एक से बढ़कर एक और जमाना बदल गया है जैसे कई लोकप्रिय शो में काम किया है। उन्हें आखिरी बार राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में देखा गया था। फिल्म में एक्टर ने राजकुमार राव के पिता का रोल निभाया था।

    ये भी पढ़ें- एक्टर Tiku Talsania को आया हार्ट अटैक! गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती