Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    टाइगर श्रॉफ ने किया हैरतअंगेज फ्लाइंग किक स्टंट, देखकर हैरान रह जाएंगे आप

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Sun, 02 Jan 2022 12:31 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपने दमदार एक्शन और फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। अब उन्होंने अपनी न्यू ईयर वेकेशन से लौटने के बाद रविवार को अपने ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    Tiger Shroff done amazing flying kick stunt.

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अपने दमदार एक्शन और फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट सेशन की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपनी न्यू ईयर वेकेशन से लौटने के बाद रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो फ्लाइंग किक की रिहर्सल करते दिख रहे हैं।

    अभिनेता ने वर्कआउट सेशन की इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें टाइगर फ्लाइंग किक स्टंट करते दिख रहे हैं। वीडियो को देखा जा सकता है कि एक शाख्स बॉक्स पर खड़े होकर अपने दांतों से फोम के बने क्यूब को दबाएं खड़ा है और टाइगर उस क्यूब पर परफैक्ट तरिके से किक लगा रहे हैं।

    Tiger Shroff

    न्यू वेकेशन मना कर लौटे

    शनिवार को टाइगर श्रॉफ अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ न्यू ईयर वेकेशन मना कर लौटे हैं। दोनों को एक साथ मुंबई हवाई अड्डे से बाहर आते वक्त की वीडियो पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। वही अभिनेता ने न्यू ईयर के मौके पर मालदीव वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर फैंस को न्यू ईयर की शुभकामनाएं दी थी। तस्वीरों में अभिनेता शर्टलेस होकर एक दरवाजे से वाहर निकलते हुए अपने एब्स फ्लॉट करते हुए दिख रहे हैं।

    टाइगर की आने वाली फिल्में

    वहीं बता अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही फिल्म गणपत पार्ट वन में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था, जिमसें टाइगर धमाकेदार अंदाज में दिख रहे हैं।

    विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म को साल 2022 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा टाइगर हीरोपंती 2 में अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होगी।