यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tiger 3 Teaser: 'जवान' के बाद अब सलमान खान की 'टाइगर-3' लगाएगी दहाड़, जल्द ही रिलीज होगा टीजर
Tiger 3 Teaser बॉक्स ऑफिस पर जवान और पठान की शानदार कामयाबी के बाद अब फैंस को दूसरे खान सलमान ...और पढ़ें

HighLights
- जल्द ही रिलीज होगा सलमान खान की 'टाइगर-3' का टीजर
- जवान के बाद फैंस को 'टाइगर-3' का है बेसब्री से इंतजार
- सलमान खान-कटरीना कैफ की केमिस्ट्री का फिर चलेगा जादू
नई दिल्ली, जेएनएन। Tiger 3 Teaser: शाह रुख खान के लिए तो साल 2023 काफी अच्छा रहा। उनकी दोनों फिल्में 'पठान' और 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया। अब बॉलीवुड के बादशाह खान को बड़े पर्दे पर देखने के बाद फैंस बड़ी ही बेसब्री के साथ सलमान खान की 'टाइगर-3' का इंतजार कर रहे हैं।
किसी का भाई, किसी की जान' के बाद सलमान खान जल्द ही कटरीना कैफ के संग 'टाइगर-3' में नजर आने वाले हैं। स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'टाइगर-3' दिवाली के खास मौके पर रिलीज हो रही है। अब हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान-कटरीना कैफ की फिल्म का टीजर जल्द ही ऑडियंस के सामने होगा।
जल्द ही रिलीज होगा सलमान खान की 'टाइगर-3' का टीजर
सलमान खान की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रही हैं, इसलिए 'टाइगर-3' की सफलता उनके लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है। ऐसे में रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड के दबंग खान जल्द ही अपनी स्पाई यूनिवर्स फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Tiger 3 के बाद सलमान करेंगे करण जौहर की इस फिल्म की शूटिंग, 25 साल बाद लौटेगी 'कुछ-कुछ होता है' की जोड़ी
इतना ही नहीं, बॉलीवुड लाइफ में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान-कटरीना कैफ स्टारर 'टाइगर-3' का टीजर अगले कुछ दिनों में ऑडियंस के सामने आ सकता है। ये भी कहा जा रहा है कि विकी कौशल की फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' के साथ थिएटर में टाइगर-3 का टीजर अटैच हो सकता है। हालांकि, फिल्म के टीजर पर यश राज की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गयी है।
टाइगर-3 को मिलेगा 'पठान' का साथ
आपको बता दें कि 'टाइगर-3' में सलमान खान और कटरीना कैफ के दमदार एक्शन, शानदार लोकेशन और केमिस्ट्री के अलावा लोगों को करण-अर्जुन की जोड़ी भी देखने को मिलेगी। शाह रुख खान की 'पठान' सलमान खान की 'टाइगर-3' का क्रॉसओवर है। ऐसे में शाह रुख खान फिल्म में कैमियो करते हुए नजर आएंगे।
जवान के बाद अब सलमान खान की टाइगर-3 ही है, जिससे फैंस को बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद है। सलमान खान-कटरीना कैफ की फिल्म का पहला लुक सामने आते ही फैंस एक्साइटेड हो गए थे।
आपको बता दें कि प्रभास की 'सालार' जो पहले 28 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, अब उसकी रिलीज डेट आगे बढ़ गयी है, ऐसे में सलमान खान के पास 'टाइगर-3' का प्रमोशन करने के लिए काफी समय है।
यह भी पढ़ें: Tiger 3: सलमान खान की फिल्म में कुछ ऐसी होगी शाह रुख खान की एंट्री, 'पठान' के रोल को लेकर आई बड़ी खबर
