विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tiger 3: सलमान खान की फिल्म में कुछ ऐसी होगी शाह रुख खान की एंट्री, 'पठान' के रोल को लेकर आई बड़ी खबर

Published: Sat, 16 Sep 2023 04:06 PM (GMT+05:30)

Tiger 3 सलमान खान की पॉपुलर एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्म टाइगर अपने थर्ड इंस्टॉलमेंट के लिए रेडी है। टाइगर 3 इस ...और पढ़ें

Salman Khan and Shah Rukh Khan. Photo Credit: Instagram
Salman Khan and Shah Rukh Khan. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. इस दिवाली रिलीज के लिए तैयार है सलमान खान की 'टाइगर 3'
  2. फिल्म में होगा एक्शन और रोमांस का भरपूर डोज
  3. शाह रुख खान के रोल को लेकर आई एक अपडेट

नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म 'जवान' के सक्सेस इवेंट पर शाह रुख खान ने ढेर सारी मस्ती की और अपनी बातों से लोगों का दिल जीत लिया। न सिर्फ बातों से, बल्कि शाह रुख खान का लुक भी काफी चर्चा में रहा। किंग खान ने 'पठान' वाले लुक में इवेंट में शिरकत की थी। 'जवान' फिल्म के बाद शाह रुख खान 'डंकी' को लेकर चर्चा में हैं। मगर इसके अलावा भी एक फिल्म है, जिसकी वजह से शाह रुख खान लाइमलाइट में बने हुए हैं।

'टाइगर 3' में 'पठान'

बॉलीवुड के बादशाह किंग खान, सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म 'टाइगर 3' का भी हिस्सा होंगे। फिल्म की शूटिंग कब से शुरू होगी, इसे लेकर अपडेट सामने आई है। इसी के साथ एक रिपोर्ट ये भी सामने आई है कि शाह रुख की फिल्म में एंट्री कब और क्यों होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, 'टाइगर 3' में शाह रुख खान की एंट्री इंटरवेल के पहले होगी। उनकी एंट्री को उस सीन में फिट किया जाएगा, जब टाइगर यानी कि सलमान खान किसी मुसीबत में होंगे। उन्हें बचाने के लिए 'पठान' बनकर शाह रुख खान एंट्री लेंगे।

दीपिका-कटरीना का होगा एक्शन?

इतना ही नहीं, बल्कि यह भी कहा गया है कि फिल्म में 'रुबीना मोहसिन' यानी कि दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ का भी क्रॉसओवर देखने को मिल सकता है। 'टाइगर 3' यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म है, जो कि इस साल दिवाली के दौरान रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर मनीष शर्मा हैं।

'टाइगर 3' के बाद आएगी 'टाइगर वर्सेज पठान'

'टाइगर 3' के बाद सलमान खान की फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' रिलीज होगी। इस फिल्म में उनका अपोजिट लीड कास्ट में शाह रुख खान होंगे। दोनों ने स्क्रिप्ट के लिए हां कर दी है। फिल्म की शूटिंग मार्च 2024 में शुरू होगी।